मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। मंगलवार को दिन में लगभग 11 बजे चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. मंगलवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा। मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। मंगलवार को दिन में लगभग 11 बजे चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
नुकसान- पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

वृष
फायदा- आज दिन अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

मिथुन
फायदा- संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।

कर्क
फायदा-
आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

सिंह
फायदा- सालों से चला आ रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या
फायदा-
नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं।
नुकसान- किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

तुला
फायदा-
अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।
नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। मन बैचेन रहेगा।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों और भोजन का दान करें।

वृश्चिक
फायदा- यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है।
उपाय- बारिश के कारण बीमार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।

धनु
फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।
नुकसान- अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। मौसमी बीमारियों हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- मां काली की पूजा आपकी परेशानियां दूर करेंगी।

मकर
फायदा- आज ऑफिस में सभी आपकी तारीफ करेंगे। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- सरस्वती कवच का पाठ करें।

कुंभ
फायदा-
पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई अपना ही धोखा दे सकता है।
उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।

मीन
फायदा- किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। अधिकारियों को सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।