सार
टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
उज्जैन. 13 फरवरी, रविवार को मेष राशि वाले समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। वृषभ राशि वाले घर के लिए खरीदारी करेंगे। मिथुन वालों को सफलता मिल सकती है। कर्क वाले नई योजनाओं पर काम करेंगे। सिंह राशि वालों को कोई बात परेशान कर सकती है। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें। आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा। काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा। टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं। आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा। आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है। आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें। किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा। भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी। टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा। रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4