सोमवार को मूल नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है। इस दिन सूर्य भी राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा।

उज्जैन. 13 अप्रैल, सोमवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा। सोमवार को मूल नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है। इस दिन सूर्य भी राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। सूर्य इस राशि में 14 मई तक रहेगा। रविवार की रात से चंद्रमा भी राशि बदलकर वृश्चिक से धनु राशि में आ चुका है। केतु पहले से ही इस राशि में स्थित है। चंद्रमा और केतु एक ही राशि में होने से ग्रहण नाम
का अशुभ योग भी इस दिन बनेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष
फायदा- जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है। लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। घर या वाहन भी खरीद सकते हैं।
नुकसान- पत्नी से थोड़ी अनबन हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे न करें।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक लगाएं।

मिथुन
फायदा- नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। पुरानी संपत्ति से फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। परिवार में भी माहौल ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- लाल रूमाल जेब में रखें।

कर्क
फायदा- ऑफिस में आपके आइडिया सबको पसंद आएंगे। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

सिंह
फायदा- बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- भावुकता में गलत फैसला लेने से बचें। संतान की सेहत बिगड़ सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
उपाय- भगवान सूर्यदेव को नमस्कार करें।

कन्या
फायदा-
पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। बिजनेस के लिए अच्छा दिन है।
नुकसान- पैसा उधार लेना पड़ सकता है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। कमजोर सेहत परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- छत या घर के बाहर बर्तन में पानी भरकर रखें।

तुला
फायदा- बिजनेस में आपके फैसले सही साबित होंगे। संतान की सफलता से मन खुश होगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खर्च पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर अनाज रखें।

वृश्चिक
फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस और नौकरी के लिए समय सामान्य है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- कानूनी मामलों से दूर ही रहें। बिजनेस में रिस्क लेने से बचें। पुरानी बातों के चलते टेंशन हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को खिलौने बाटें।

धनु
फायदा- इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- महत्वपूर्ण काम में देरी हो सकती है। मकान या जमीन के सौदे में नुकसान हो सकता है। सेहत भी बिगड़ सकती है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मकर
फायदा- दोस्तों की मदद से बिगड़ा काम बन जाएगा। नौकरी में मनचाहा तबादला हो सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

कुंभ
फायदा- पिता से धन लाभ हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा हाथ आ सकता है।
नुकसान- गलत तरीके से पैसा कमाने का विचार आएगा। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- 9 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

मीन
फायदा- पुरानी समस्याओं का हल निकल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। आज किस्मत का साथ मिलेगा।
नुकसान- महिलाओं की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ऑफिस में किसी से बहस भी हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।
उपाय- नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।