इस बार 13 अक्टूबर, रविवार को शरद पूर्णिमा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों में अमृत होता है। शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहते हैं। 

उज्जैन. मान्यता है कि इस रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर घूमने आती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार उपाय करने से किसी की भी किस्मत चमक सकती है, ये उपाय इस प्रकार हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर कन्याओं को खीर खिलाएं और चावल को दूध में धोकर बहते पानी में बहाएं। इससे इन्हें लाभ होगा।

वृष राशि
इस राशि में चंद्रमा उच्च का होता है। इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर दही और गाय का घी किसी लक्ष्मी मंदिर में दान करें।

मिथुन राशि
इस राशि के लोग नौकरी में प्रमोशन के लिए शरद पूर्णिमा पर दूध और चावल का दान करें तो इनके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर मिश्री मिला हुआ दूध लक्ष्मीजी को अर्पित करें और बाद इसे बांट दें। इससे धन लाभ होगा।

सिंह राशि
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर धन प्राप्ति के लिए मंदिर में गुड़ का दान करें, इससे अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि
मनोकामना पूर्ति के लिए इस राशि के लोग 3 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को भोजन करवाएं। भोजन में खीर जरूर होनी चाहिए।

तुला राशि
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर धन और ऐश्वर्य के लिए धर्म स्थानों यानी मंदिरों पर दूध, चावल व शुद्ध घी का दान दें।

वृश्चिक राशि
सुख-शांति और संपन्नता के लिए इस राशि के लोग राशि स्वामी मंगल से संबंधित वस्तुओं व कन्याओं को दूध व चांदी का दान करें।

धनु राशि
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर चने की दाल पीले कपड़े में रख कर मंदिर में दान करें। इससे इनकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर राशि
शरद पूर्णिमा पर इस राशि के लोग बहती नदी में चावल बहाएं। इस उपाय से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

कुंभ राशि
शरद पूर्णिमा पर इस राशि के लोग जरूरतमंदों को कपड़ा, भोजन व चीजों का दान करें साथ ही दृष्टिहीनों को भोजन भी करवाएं।

मीन राशि
इस राशि के लोग शरद पूर्णिमा पर सुख, ऐश्वर्य और धन की प्राप्ति के लिए ब्राह्मणों को भोजन करवाएं तो अच्छा रहेगा।