सार
15 दिसंबर, बुधवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो दिन-रात रहेगा। बुधवार को भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात में सूर्य राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा।
उज्जैन. 15 दिसंबर, बुधवार को भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात में सूर्य राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही वृश्चिक राशि में बना त्रिग्रही योग (सूर्य, मंगल, केतु) खत्म हो जाएगा और इस राशि में सिर्फ 2 ही ग्रह शेष बचेंगे। इसी के साथ ही खर मास की शुरूआत हो जाएगी, जो 14 जनवरी 2022 तक रहेगा। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
यदि आप किसी विदेशी कंपनी से कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आपको उससे भी लाभ होगा। प्रेम जीवन में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में यदि कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो फिर आज वह समाप्त होगी। आज का दिन आपको खुशी दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा।
उपाय- शिवजी का ध्यान करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यापार में यदि कोई बदलाव करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें। संतान को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। सायंकाल के समय आज परिवार में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज का दिन राजनीति से जुड़े छात्रों के प्रभाव पर प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हुआ, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य ले, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकता है।
उपाय- चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा, जिसका आप लाभ अवश्य उठाएंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने बनते हुए कामों को देखकर प्रसन्न होंगे, लेकिन आपका कुछ लोग ऐसे होंगे, जो उनमें अड़ंगा डाल कर उन्हें रोकने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान होगा।
उपाय- भगवान विष्णु को केसरिया वस्त्र चढ़ाएं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा व परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
उपाय- मछलियों के तालाब में आटे की गोलियां डालें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
नौकरी कर रहे लोगों को आज अधिकारियों से बहस में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह आपके प्रमोशन व वेतन वृद्धि में बाधा डाल बन सकते हैं। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से सफलता दायक रहेगा। आज आपको अपने किसी कानूनी वाद विवाद के लिए कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे।
उपाय- सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यवसाय का जरूरी काम छोड़कर दूसरों के कामों में सलाह नहीं देनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके कुछ जरूरी कार्य जरुरी कार्य लम्बे समय के लिए टल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप किसी वस्तु की इच्छा कर रहे थे, तो वह अवश्य पूरी होगी।
उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
संतान से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज आप जीवनसाथी की सलाह से समाप्त करेंगे। आज का दिन आपके लिए सामाजिक मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई भी कार्य दूसरों के भरोसा नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।
उपाय- छोटे बच्चों को चाकलेट बाटें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको अपने व्यापार में किसी नयी परियोजना को शुरू करने का मौका मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से अपमान सहना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें आप असफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपके भाग्य का उदय होगा। आज कार्य क्षेत्र में बदलाव के संकेत मिलते दिख रहे हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा।
उपाय- गरीबों को पीले फल जैसे केले का दान करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। आज के दिन आप कुछ उलझनो से ग्रस्त रहेंगे। आज परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों को आज व्यवहारिक उन्नति सहायक होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर मिलेंगे।
उपाय- कालभैरव भगवान की पूजा करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी मित्र से धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यस्तता के बीच भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आप अपनी संतान को पढ़ाई से संबंधित किसी एडमिशन को दिलाने में व्यस्त रहेंगे।
उपाय- मंगलदेव की पूजा करें।