सार
15 जनवरी, शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा यानी शनिवार संक्रांति से संबंधित स्नान-दान, पूजा आदि किए जा सकते हैं। शनिवार को मृगशिरा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा।
उज्जैन. शनिवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। 15 जनवरी, शनिवार की सुबह लगभग 6.50 पर बुध ग्रह मकर राशि में वक्री होगा। चंद्रमा सुबह 10.22 पर वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेगा। सूर्य मकर राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि में, शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने मन की बात को किसी से साझा करने से पहले ध्यान देना होगा। आपका कोई शत्रु ऐसा ना हो क्योंकि कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। कोई नई परेशानी सामने आ सकती है।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीदते समय अपनी जेब का ध्यान अवश्य रखना होगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुधरेगा। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स को ज्वाइन करना चाहते हैं, तो ऐसा करना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई सलाह लेनी हो, तो किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करके ही ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज के दिन आपको ऊर्जा व सक्रियता देने वाला रहेगा।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
दूसरों की मदद उतनी करें, जितने लोग आप आपका स्वार्थ ना समझे। यदि आज आपके मन में कोई उलझन है तो आप उसे दूर करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों प्राप्त होगा।
उपाय- मछलियों के तालाब में आटे की गोलियां डालें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
यदि व्यापार में भी लंबे समय से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिलती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रह सकता है।
उपाय- कुत्तों को रोटी खिलाएं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
यदि आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, क्योंकि इसमें आपके वाहन खराबी हो सकता है। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको बेहतर अवसर साथ लगेंगे। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
कार्यक्षेत्र में भी आज आपको कुछ योजनाओं को लागू करना होगा, तभी आप उनसे पूरा लाभ ले सकेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को आज ऐसे लोगों से दूर रहना होगा, जो निंदा करते हैं। आज आप भावुकता में आकर किसी की भी छोटी मोटी बातों से आहत हो सकते हैं, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप अपने घर में किसी पूजा-पाठ आदि मांगलिक उत्सव का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आप किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी करेंगे। व्यापार में आज लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने रिश्ते में आ रहे तनाव को दूर करने के लिए अपने साथी से बातचीत करनी होगी।
उपाय- पीपल के नीचे चमेली के तेल का दीपक लगाएं।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, वहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कार्य क्षेत्र में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर रहेगा। आज माताजी से यदि कोई खटपट चल रही थी, तो उसमें सुधार होगा।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
भाई बहनों से यदि कोई विरोध चल रहा था, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी, लेकिन आपको अपने फैसले लेने में किसी से सलाह मशवरा नहीं करना है यदि आपने किया, तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है, इसलिए आज आप अपने फैसले में किसी को शामिल ना करें, नहीं तो बाद में उसके लिए भी आपको पछताना पड़ सकता है।
उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने जूनियर से काम आसानी से निकालने का बेहतर तरीका मिलेगा, जिसके कारण आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे, लेकिन यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें फैसला आने में कुछ देरी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान भी हो सकता है।
उपाय- शमी वृक्ष पर तेल चढ़ाएं।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका लाभ अवश्य मिलेगा व आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी।
उपाय- भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग