17 मार्च, गुरुवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 1.30 तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। गुरुवार की रात को होलिका दहन किया जाएगा। गुरुवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा।
उज्जैन. 17 मार्च, गुरुवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन गुरुवार को सूर्य मीन राशि में, चंद्रमा सिंह राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को भी आज परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन आपको किसी भी विपरीत स्थिति को संभालने के लिए गंभीरता से काम लेना होगा। यात्रा पर जाना लाभदायक रहेगा।
उपाय- जरूरतमंद लोगों को कच्चा अनाज दान करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
नौकरी से जुड़े लोगों को अपने अधिकारियों के कठोर व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी व्यक्ति को अपने व्यवसाय में पार्टनर बना सकते हैं, लेकिन आपको पहले उनकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
लंबे समय से यदि कोई कानूनी मामला अटका है तो आज वह सुलझ सकता है। आप किसी व्यवसाय की डील को फाइनल करने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। यदि आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुधरेगा।
उपाय- शिवजी का अभिषेक गाय के दूध से करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
परिवार के किसी सदस्य की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिनके कारण खर्चों पर लगाम लगानी होगी। लेकिन फिर भी आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी। अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
उपाय- हनुमानजी को नारियल चढ़ाएं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। अपने पुराने कर्जे भी उतारने में सफल रहेंगे। संतान की कुछ फरमाइशें भी आज पूरी करते नजर आएंगे, लेकिन विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत करने का रहेगा, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का दिन रहेगा।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में संभलकर रहना होगा, नहीं तो कोई वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आपको अपने किसी भी दोस्त अथवा रिश्तेदार के बहकावे में आकर अपने धन का निवेश सट्टेबाजी में करने से बचना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ कटु वचन बोल सकता है।
उपाय- विवाहित महिलाओं को हरी चूड़ियां उपहार में दें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने मन की इच्छा जाहिर करने का मौका मिलेगा। शाम को किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करने का मौका मिलेगा, जिसमें आपको माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अटका हुआ पैसा आज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने अधिकारियों की बात माननी होगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ कमाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से भी आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा है।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार दान करें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। प्राइवेट नौकरी में कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको चेकअप आदि कराने होंगे।
उपाय- शनि से संबंधित चीजों का दान करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप अपने मन की बात माता-पिता से साझा कर सकते हैं। जो लोग पढ़ने के शौकीन है वह आज अपने लिए कुछ नई पुस्तकें भी खरीद सकते हैं। आपको जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के लिए कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा।
उपाय- नदी में पके हुए चावल प्रवाहित करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। मकान, दुकान, वाहन आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। यदि माताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार होगा। भाई बहनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह तय होन से परिवार की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
