18 जून, गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है जो पूरे दिन रहेगा।

उज्जैन. 18 जून, गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.30 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा जो पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है जो पूरे दिन रहेगा। गुरुवार की दोपहर लगभग 3 बजे चंद्रमा मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह स्थित है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- अटके हुए कागजी कामकाज निपट सकते हैं। टेंशन वाले मामलों में आज राहत मिल सकती है। कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है।
नुकसान- आंख से जुड़ी बीमारी हो सकती है। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसा निवेश न करें।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

वृष
फायदा-
नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है। आज काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। राज की बातें किसी से शेयर करेंगे तो नुकसान हो सकता है। जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

मिथुन
फायदा- बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। ऑफिस में नया पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। काम का दबाव ज्यादा होने से तनाव हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को जनेऊ चढ़ाएं।

कर्क
फायदा-
पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।
नुकसान- कामकाज में भी थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। आज कहीं पैसा उलझ सकता है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

सिंह
फायदा- अपनी मेहनत पर परिवार वालों को गर्व होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- कानूनी मसलों से दूर ही रहें। पूरी बात समझे बिना कोई फैसला न लें। वाहन के मामलों में सावधानी रखें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला वस्त्र चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
नौकरी में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। निवेश के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। 
नुकसान- किसी मामले में कन्फ्यूजन हो सकता है। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। मेहनत की तुलना में सफलता कम मिलेगी।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और विष्णुजी के मंत्रों का जाप करें।

तुला
फायदा- बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी की मदद से पुराने मामले निपट सकते हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। फालतू विवादों में उलझने से बचें।
उपाय- पानी में कुमकुम डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

वृश्चिक
फायदा- लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। जॉब के अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। किसी उधार लिया पैसा आज चुका सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला न लें। कोई करीबी व्यक्ति मदद करने से इंकार कर सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

धनु
फायदा-
नए लोगों से फायदा हो सकता है। आज कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के योग बन रहे हैं।
नुकसान- ब्लड प्रेशर और शुगर वाले मरीज सेहत का ध्यान रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है। पत्नी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की जितनी संभव हो मदद करें।

मकर
फायदा- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। रोजगार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे।
नुकसान- शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। भावुक होकर कोई फैसला न लें। करीबी व्यक्ति आपका फायदा उठा सकते हैं।
उपाय- अस्पताल में रोगियों को फल का दान करें।

कुंभ
फायदा-
संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। तेल से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है। काम में देरी के कारण बॉस नाराज हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।

मीन
फायदा- सेहत भी ठीक रहेगी। आत्मविश्वास के चलते हर काम में सफलता मिलेगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।