2 फरवरी, बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसी दिन से गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस दिन सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो शाम 07.50 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। 

उज्जैन. 2 फरवरी, बुधवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसी दिन से गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। बुधवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। बुधवार सुबह लगभग 08.17 पर चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। सूर्य, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
संतान की सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। 
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको अपने किसी भी निर्णय में अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो बाद में उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने मामलों में किसी को भी बीच में लाने से कुछ बचना चाहिए, नहीं तो उन दोनों के बीच कोई कलह उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- घर से सौंफ खाकर निकलें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपका कोई लंबा कार्य लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आज आप फूले नहीं समाएंगे। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर हो सकता है। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। 
उपाय- देवी काली की पूजा करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह के संबंध में कोई फैसला लेना पडे, तो उसे आगे टालना बेहतर रहेगा, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर परेशान हैं, उन्हे रोजगार मिल सकता है व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको असफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से के पुराने वादे याद आएंगे।
उपाय- शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अपने पिताजी से अपने मन की सारी बातें साझा करेंगे, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा, जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधित थोड़ा बहुत कष्ट चल रहा हैं, वह समाप्त आज होंगे। आज आप अपनी किसी प्रिय के स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र की उधेड़बुन में लगे रहेंगे।
उपाय- जरूरतमंदों को जूते-चप्पलों का दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आपका अपने भाई से यदि कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा, लेकिन आज आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, जो उनको अकस्मात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी, किसी भी निर्णय को स्वयं लेने में असमर्थ रहेंगे।
उपाय- शनिदेव की आरती करें। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आप अपने किसी आज आपको किसी के भी बारे में गलत विचारों को अपने मन में नहीं लाना है। आज आप अपनी संतान के द्वारा किए गए कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, क्योंकि आज आपके मन में अपने कार्यों को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसके कारण आपके मन में कुछ भले बुरे विचार भी आएंगे।
उपाय- बीमार लोगों को फलों का दान करें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आप संतान को यदि किसी जिम्मेदारी को सौंपेंगे, तो वह आज उसे पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर आपके मन में हर्ष होगा। यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय रुक जाएं, क्योंकि आपको उसे उतार पाना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज जोखिम उठाने से बचना चाहिए।
उपाय- छोटी बच्चियों को श्रृंगार की सामग्री दान करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई पेट संबंधित समस्या है, तो उन्हें बाहर के खाने से परहेज रखने को कहें। यदि आज आप अपने धीमी गति से चल रहे, व्यवसाय के लिए किसी से सलाह मशवरा करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही करें, तो बेहतर रहेगा। 
उपाय- कुत्तों को रोटी खिलाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने छोटे भाई बहनों से तालमेल बनाकर रखेंगे, तो आपको उनसे सहयोग प्राप्त होगा, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह आज उसे भी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें उसमें किसी को साझीदार बनाने से बचना चाहिए, नहीं तो वह बाद में धोखा दे सकता है। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। 
उपाय- शनिदेव से जुड़ी चीजों का दान करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
किसी कार्य में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने के कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उसमें भी आपको क्रोध की स्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध नहीं करना है, नहीं तो परिवार के सदस्यों में कोई आपसी विवाद पनप सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्य क्षेत्र में अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना होगा।
उपाय- पानी में गुलाब जल डालकर स्नान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। संतान के करियर को लेकर भी कुछ प्लानिंग कर सकते हैं।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।


कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग