सोमवार को सुबह पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने गद नाम का शुभ योग बनेगा, जो दिन भर रहेगा।

उज्जैन. 20 अप्रैल, सोमवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, लेकिन सुबह लगभग 8 बजे उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा। सोमवार को सुबह पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है, इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने गद नाम का शुभ योग बनेगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार की रात से चंद्रमा भी राशि बदलकर मीन राशि में आ चुका है।
सोमवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा- अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शुभ फल देने वाला बदलाव होगा। उधार दिया पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम भरे सौदे करने से बचें।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

वृष
फायदा-
करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निवेश का फायदा आज मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- 5 ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

मिथुन
फायदा- इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। परेशानियां पहले से कम होंगी।
नुकसान- बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रहेंगे। अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलेगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- सुहागिन महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

कर्क
फायदा- नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे।
नुकसान- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। इलाज में खर्च ज्यादा होगा।
उपाय- शाम को एक दीपक दक्षिण दिशा की ओर लगाएं।

सिंह
फायदा- बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा।
नुकसान- पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाने डालें।

कन्या
फायदा-
पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

तुला
फायदा- प्रमोशन के योग आज बन रहे हैं। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। योजनाएं सफल हो सकती हैं।
नुकसान- आज आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपका गलत फायदा उठा सकता है। फालतू खर्चा करने से बचें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

वृश्चिक
फायदा- आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सुखद यात्रा की योजना बन सकती है।
नुकसान- एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को सिरदर्द की समस्या रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- माता-पिता की पैर छूकर घर से निकलें।

धनु
फायदा-
आज किया हुआ काम भविष्य में फायदा दिलाएगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है।
नुकसान- सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- कांटेदार पौधों की जड़ों में पानी डालें।

मकर
फायदा- आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए दिन शुभ है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ भी मिलेगा।
नुकसान- निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। चोट लग सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार कुछ रूपए दें।

कुंभ
फायदा- घर में कोई शुभ काम हो सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के सहयोग से मुश्किल काम भी कर लेंगे।
नुकसान- दूसरों की मदद के भरोसे न रहें। एक साथ कई काम हाथ में न लें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सावधान रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

मीन
फायदा- पुराने निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं। बिजनेस बढ़ सकता है। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं।
नुकसान- लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। स्टूडेंट्स को अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसो के तेल का दीपक लगाएं।