21 मार्च, सोमवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 08.20 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। सोमवार को सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को स्वाती नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।
उज्जैन. 21 मार्च, सोमवार को स्वाती नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार को चंद्रमा तुला राशि में, सूर्य मीन राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
पारिवारिक, सामाजिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में मजबूत बनेंगे। भूमि, भवन, संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे खराब संबंध एक बार फिर सुखद स्थिति में आ जाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोगों से राहत मिलेगी। युवाओं को नए कार्य व्यवसाय रोजगार के साधन प्राप्त होंगे। निवेश से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल होंगे।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी और चूड़ियां अर्पित करें।
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ेंगे। इस कारण मानसिक तनाव भी उत्पन्न होगा। कार्य और धन संबंधी बातों पर विचार करें लाभ का अवसर आएगा। कारोबार और नौकरीपेशा लोगों की उन्नति के रास्ते खुलेंगे। इस समय अपनी सेहत को लेकर थोड़े सजग रहें। गले, श्वांस और फेफड़े संबंधी रोग परेशान करेंगे।
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्र का दान करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
नौकरीपेशा को उन्नति, कारोबारियों को साझेदारी के काम से लाभ प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। मांगलिक प्रसंगों-उत्सवों में शामिल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक संकट दूर होगा। जीवन में संयम और सदाचार का आगमन होगा। बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। आप भाग्य से अधिक कर्म को महत्व देंगे।
उपाय- चींटियों के लिए आटा डालें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
रूके हुए कार्यों को गति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बदलाव जरूर आएगा लेकिन यह लाभ के लिए ही होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए भी समय उत्तम है, सोचे हुए सभी काम इस माह में पूरे होने की संभावना बन रही है। आर्थिक कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नए कार्यों से धन अर्जित करेंगे।
उपाय- रोटी पर थोड़ा गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
संतान-शिक्षा जैसे मामलों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक मामले बेहतर तरीके से होंगे। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ की संभावना है। नए स्टार्टअप में हाथ आजमाएं निश्चित सफलता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहने के बावजूद बड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी। जीवनसाथी का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा।
उपाय- शमी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय बोलें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता या मामा पक्ष की ओर से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में नए आयाम स्थापित करेंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। परिवार के बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य से आपको यात्राएं करना पड़ सकती हैं।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
विवादों में घिर सकते हैं। नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी के अच्छे ऑफर मिलेंगे। कार्य में परिवर्तन की संभावना भी है। नए बिजनेस की ओर प्रवृत्त होंगे। घर-परिवार में भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ बेहतर वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल से तली चीजों का दान करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। दांपत्य जीवन खटाई में पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यों को गति मिलेगी। कारोबारी लाभ के अवसर प्राप्त करेंगे। नेत्र और मस्तिष्क संबंधी पुराने रोग दूर होंगे। बचत करने की आदत डालें, वरना भविष्य में बड़ी जरूरत के समय कर्ज लेना पड़ सकता है।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
नौकरी और कारोबार में परिवर्तन होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा पैसा अर्जित करेंगे। भूमि, संपत्ति और वाहन खरीदी-बिक्री के कार्य होंगे। यदि कोई बड़ी कार्ययोजना बना रखी है तो उसे पूरा करने का मार्ग मिलेगा। पारिवारिक, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- कांटेदार पौधे की जड़ में पानी डालें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन आपसी सूझबूझ से मामला नियंत्रण में रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यस्थल पर महत्व मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मौसमी सर्दी-जुकाम हो सकता है। अविवाहितों के रिश्ते की बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में भी ऊंचाइयां छूने के योग बन रहे हैं।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
प्रमोशन के साथ स्थानांतरण होने के चांस भी हैं। युवाओं को एक से अधिक कार्यों के ऑफर आएंगे। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो जरूर करें, समय साथ देगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संबंधों को मजबूती से निभाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में तनाव पैदा होगा। विद्यार्थियों को फोकस अपने काम पर रखना होगा।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अपने काम पर फोकस करें। व्यर्थ की बातों और कार्यो में समय नष्ट न करें। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में आपके निर्णय को सराहा जाएगा। मांगलिक प्रसंगों में जाने का अवसर आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा सा संभलकर रहने का है। खासकर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज ध्यान रखें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग
