23 दिसंबर, गुरुवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्लेषा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। गुरुवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार की रात को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा।
उज्जैन. 23 दिसंबर, गुरुवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार की रात को चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव गुरुवार की शाम से ही सभी राशियों पर दिखाई देने लगेगा। गुरुवार को अन्य ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी- सूर्य और बुध धनु राशि राशि में रहेंगे। शुक्र (वक्री अवस्था में) और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। आगे जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपने परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी कुछ काम कर सकते हैं। आज यदि आप की संतान की शिक्षा से संबंधित कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसका समाधान भी खोजने में सफल रहेंगे।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति के लिए कोई महंगा तोहफा खरीद सकते हैं। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से कुछ ऐसी नई नई खोज करेंगे, जो आपके व्यापार में लाभदायक रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
उपाय- 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपक मन प्रसन्न होगा। आज यदि किसी नए कार्य को करें, तो जीवनसाथी से सलाह अवश्य लें। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है।
उपाय- किसी गरीब कन्या को खिलौने मिठाई आदि का दान करें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
यदि आज आपका अपने किसी साथी से कोई वाद-विवाद हो तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। सायंकाल के समय आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाने के योग बने, तो आपके सतर्क रहना होगा, क्योंकि इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ करवा सकता है।
उपाय- गाय को हरा चारा और चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नही लाना है। आज दिन का कुछ समय आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे। संतान के विवाह मे यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, इसके कारण परिवार के सदस्यो में भी प्रसन्नता रहेगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने माता पिता को कोई सरप्राइस दे सकते हैं। संतान के प्रति आज आपका विश्वास और मजबूत होगा। आज आप यदि किसी मकान व दुकान की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो आज आप उसे खरीदने सफल रहेंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से भी आज दिन आपके लिए उतम रहेगा।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
विद्यार्थियों को आज अपनी परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक चिंताएं लेकर आएगा।
उपाय- भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के बीच भी अपने प्रेमी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
उपाय- मां काली का दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
यदि आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आप आवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर गाय के दूध में पानी मिलाकर अभिषेक करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल जाएगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको लाभ अवश्य होगा। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज धार्मिक अनुष्ठानों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसके कारण आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों के ज्ञान में आज वृद्धि होगी।
उपाय- शिवजी के मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आपका सारा दिन प्रसन्नता पूर्वक व्यतीत होगा, लेकिन आज आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो आज आप उस का भरपूर लाभ उठाएंगे।
उपाय- गणपति मंदिर में 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
