24 मार्च, गुरुवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन शीतला सप्तमी का व्रत और पूजा की जाएगी। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा जो शाम 5.30 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत रहेगा।
उज्जैन. गुरुवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से कालदण्ड और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। गुरुवार को शाम 5.30 तक चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा, इसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य मीन राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लव पार्टनर के साथ दिन मस्ती भरा बीतेगा। आप किसी भी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर पर जा सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य रहेगा। खेलों में रुचि बढ़ेगी, किसी खेल संस्था में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं।
उपाय- सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कोई नया विचार आपको आर्थिक लाभ देगा। आज बच्चों के साथ घूमने निकलेंगे। बिजनेस में पुराने संबंधों का फायदा मिलेगा। शेयर मार्केट से भी लाभ हो सकता है। आपके प्रयास फलदायी होंगे, जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा।
उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और कुछ महत्वाकांक्षाएं भी पूरी होंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। समाज में आपके योगदान को देखते हुए आपको नाम और प्रसिद्धि प्राप्ति होगी। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और महत्वपूर्ण अधिकारियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय- कांटेदार पौधे में जल चढ़ाएं।
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। दोस्तों से मिलकर अपी परेशानियों को भूल जाएंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके चलते आप कोई महत्वपूर्ण काम करने में सफल रहेंगे। पैसों के लेन-देन के लिए भी दिन अच्छा है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को चप्पल का दान करें।
सिंह टैरो राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप जितना हो सके पॉजिटिव रहें। आप कई स्थितियों में नेतृत्व की भूमिका में हो सकते हैं। आज का दिन सुचारू रूप से बीतेगा। कोई विशेष कार्य या चुनौती नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपको कहीं जाना भी पड़ सकता है। संतान को लेकर कोई परेशानी सामने आ सकती है।
उपाय- तुलसी को दीपक लगाएं।
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन व्यतीत करेंगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। आज आपको विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। पुराने निवेश का फायदा आज आपको मिलस सकता है।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।
तुला टैरो राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे, कठिन परिस्थितियों में दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक उत्सवों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर आपको मिल सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- किसी मंदिर की 7 परिक्रमा करें।
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
प्यार के मामले में आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। आज परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हैं। काम में अच्छा पैसा मिलेगा। अटका हुआ पैसा मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको बहुत भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बना-बनाया काम बिगड़ सकता है।
उपाय- भैरव महाराज को दहीबड़े का भोग लगाएं।
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
परिवार में आज किसी से छोटी-मोटी झड़प हो सकती है। कानूनी मामलों को बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। कोई पुराना रोग आज फिर आपको परेशान कर सकता है। इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर दें। नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
उपाय- ऊं नम: मंत्र का जाप करें।
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
ऑफिस में आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस मीटिंग में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के सामने आपकी धाक जमेगी। लेकिन पारिवारिक कारण के चलते आप कुछ तनाव में रह सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। माता-पिता से किसी बात पर कहा-सुनी हो सकती है।
उपाय- घर से दही-शक्कर खाकर निकलें।
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। तत्काल लाभ की बजाय दूरगामी परिणाम सोचकर आगे बढ़ें। आज आप चुप ही रहें तो बेहतर है नहीं तो बात आगे बढ़ सकती है। लोग आपको भड़काने का प्रयास करेंगे। इसलिए हर बात को अच्छी तरह से सोच-विचार कर करें।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
मीन टैरो राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
संतान से जुड़ी कोई समस्या है आज वो दूर हो सकती है। माता-पिता और शिक्षकों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज व्यापार के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन आप सबकुछ संभाल लेंगे। आय में वृद्धि भी संभव है। दांपत्य जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
