27 मार्च, रविवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन दशा माता की पूजा की जाएगी। 27 मार्च, रविवार को सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर लगभग 1.30 तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत रहेगा।
उज्जैन. रविवार को पहले उत्तराषाढ़ा नत्रक्ष होने से मूसल नाम का शुभ योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
एक्स्ट्रा इनकम का जरिया शुरू हो सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। धार्मिक काम में आपका पैसा लग सकता है। किसी की देखा-देखी करेंगे तो मुश्किल में फंस सकते हैं। वाहन से सावधान रहना होगा। आप बिना बात किसी पर भड़क भी सकते हैं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
उपाय- मंदिर में अनाज का दान दें।
वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जॉब या बिजनेस के मामलों में किसी से मदद मिलेगी। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। दिन अच्छा गुजरेगा। कुछ मामलों में लोगों से उलझ सकते हैं। खुद को शांत नहीं रख पाएंगे। बिना सोचे-समझे कोई बात कहने से आप परेशानी में फंस सकते हैं। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद का उपहार दें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके कुछ खास काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस अचानक आगे बढ़ सकता है। पुराना कर्जा आप चुका देंगे। लाइफ पार्टनर से सहयोग नहीं मिलेगा। आप कुछ ज्यादा जिद्दी भी हो सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति से भी लाभ के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर ही रहें।
उपाय- माता–पिता का आशीर्वाद लें।
कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। नया सदस्य घर में आ सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कामकाज में उलझी हुई स्थितियां आपके सामने आएंगी। पुराने दुश्मनों से भी सामना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पुराने रोग अचानक परेशान कर सकते हैं। खान-पान पर भी ध्यान दें।
उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
धन लाभ के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरी भी बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी। कामकाज और जिम्मेदारियां ज्यादा रहेगी। सुनी-सुनाई बातों पर कोई भी फैसला लेने से बचें। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है।
उपाय- तुलसी को दीपक लगाएं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो जाएंगे। फालतू खर्चा हो सकता है। बहुत से कठिन काम निपटाने पड़ सकते हैं। नौकरी से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है। सरकारी काम फिर से अटक सकते हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में जीत मिल सकती है। पुरानी समस्या खत्म हो सकती है। अपने मन की बात शेयर करने से बचें। कोई व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस के लिए दिन ठीक नहीं है। इन्वेस्टमेंट करने भी बचें, नुकसान हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज परिस्थितियां आपके फेवर में होंगी। आपका आकर्षण बढ़ सकता है। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपका विरोध हो सकता है। आप कुछ मामलों में फैसले नहीं ले पाएंगे। मानसिक उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। तनाव में आकर कोई गलत फैसला न लें, नहीं तो पछताना पड़ेगा।
उपाय- शिवलिंग पर आंकड़े का फूल चढ़ाएं।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके मन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आज आपको पॉजिटिव नतीजे मिलते रहेंगे। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन ठीक है। कामकाज में नई चुनौतियां मिल सकती हैं। कुछ मामलों में खुद से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनी सेहत का खासतौर से ध्यान रखें। मसालेदार खाने से बचें।
उपाय- अपने अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। दौड़-भाग और छोटी-छोटी यात्राओं की स्थिति बन सकती है। कुछ खास काम बाकी रह सकते हैं। संतान को लेकर किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- नदी में चावल प्रवाहित करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। काम में मन लगेगा। बिजनेस में स्थितियां आपके फेवर में होंगी। करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी को पैसा देते समय सावधानी रखें।
उपाय- भैरव मंदिर में तेल दान करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
भाइयों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पैसों का कोई मामला आज उलझ सकता है। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है, जिसके चलते किसी से विवाद की स्तिथि भी बन सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीज सावधान रहें।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान करें।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग
