28 मार्च, सोमवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। सोमवार को सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12.30 तक रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

उज्जैन. सोमवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निवेश का फायदा आज मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। पढ़ाई पर और ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय- 5 ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शुभ फल देने वाला बदलाव होगा। उधार दिया पैसा आज मिल सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। जोखिम भरे सौदे करने से बचें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको प्रसन्न कर सकती है।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। इलाज में खर्च ज्यादा होगा। किसी से भी व्यर्थ की बातें न करें, विवाद हो सकता है।
उपाय- शाम को एक दीपक दक्षिण दिशा की ओर लगाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। परेशानियां पहले से कम होंगी। बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रहेंगे। अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलेगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है।
उपाय- सुहागिन महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है आपका आने वाला समय अच्छा रहेगा।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। संतान की चिंता रहेगी। कोई पुराना मित्र आपकी पेरशानियां दूर कर सकता है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाने डालें।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सुखद यात्रा की योजना बन सकती है। एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। महिलाओं को सिरदर्द की समस्या रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
उपाय- माता-पिता की पैर छूकर घर से निकलें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
प्रमोशन के योग आज बन रहे हैं। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। योजनाएं सफल हो सकती हैं। आज आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपका गलत फायदा उठा सकता है। फालतू खर्चा करने से बचें, नहीं तो आगे जाकर परेशानी में फंस सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए दिन शुभ है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किस्मत का साथ भी मिलेगा। निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। चोट लग सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी से भी विवाद न करें तो मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार कुछ रूपए दें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज किया हुआ काम भविष्य में फायदा दिलाएगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय- कांटेदार पौधों की जड़ों में पानी डालें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
पुराने निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं। बिजनेस बढ़ सकता है। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। स्टूडेंट्स को अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग किसी तनाव में फंस सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसो के तेल का दीपक लगाएं।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
घर में कोई शुभ काम हो सकता है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के सहयोग से मुश्किल काम भी कर लेंगे। दूसरों की मदद के भरोसे न रहें। एक साथ कई काम हाथ में न लें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सावधान रहें। पैसों से जुड़ी परेशान इस समय दूर हो सकती है।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।


कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग