29 मार्च, मंगलवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन मंगल प्रदोष का व्रत और पूजा की जाएगी। मंगलवार को सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.38 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

उज्जैन. मंगलवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। सोमवार की रात चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ में आ चुका है। शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। गुरु कुंभ राशि में, सूर्य और बुध मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। जानिए कैसे बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। मन में आज अनजाना डर रहेगा। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। हेल्थ को लेकर सावधान रहें। कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पानी से संबंधित रोग हो सकते हैं। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप हर स्थिति को अच्छे से कंट्रोल कर लेंगे।
उपाय- किसी मंदिर में दीपक के लिए शुद्ध घी का दान करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें तो बेहतर रहेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। संतान से जुडे मामलों में सख्ती करने से बचें, नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) अर्पित करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। किसी से वाद-विवाद भी न करें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
समाज में मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। परिवार वालों को सहयोग मिलेगा। सेहत से जुड़ी जुड़ी समस्याएं हो सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। 
उपाय- किसी गरीब को कपड़े दान करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। परिवार में किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालें, नहीं तो डिप्रेशन में जा सकते हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। ज्यादा खुशी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। आपके हाथ से कोई गलत काम हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। किसी से भी विवाद न करें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। कोर्ट-कचहरी से जुडे मामले बाहर ही निपटा लें।
उपाय- किसी हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान दें।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। व्यापार को लेकर नई योजनाएं आज बन सकती हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी पुराने साथी से मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- अनाज जैसे- गेहूं, चावल आदि का दान करें।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
दूसरों की मदद करें, इससे आपका भी फायदा होगा। पैसा निवेश करने से फायदा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। कोई अटका हुआ काम आज हो सकता है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी। परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। समय अनुकूल आने वाला है, इसलिए वाणी पर लगाम रखें।
उपाय- किसी बुजुर्ग महिला को कपड़े दान करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। लोग आज आपकी मदद करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं। भाई-बहन से यदि कोई अनबन है तो खत्म हो सकती है।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।


कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग