सार
31 दिसंबर, शुक्रवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा। शुक्रवार को अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। साथ ही सर्वार्थसिद्धि नाम का एक शुभ योग भी इस दिन बन रहा है।
उज्जैन. 31 दिसंबर को अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। साथ ही सर्वार्थसिद्धि नाम का एक शुभ योग भी इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को शुक्र ग्रह वक्री अवस्था में मकर से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
रोजगार की दिशा में जो लोग भी लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनके हाथ सफलता लगेगी, जिसके कारण वह फूले नहीं समाएंगे। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनके बीच आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उनको कोई संतान संबंधी खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- सूर्यदेव को अर्ध्य दें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जीवनसाथी से कोई वाद विवाद होने के कारण आज आपको थोड़ा तनाव भी हो सकता है, लेकिन आप अपने माता पिता से अपने मन की बातें साझा करके आज अपने मन का बोझ भी हल्का करने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको सचेत रहना होगा।
उपाय- शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों से सावधान व सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी तरक्की में बाधा डाल सकते हैं। आज आप अपने पारिवारिक कार्यों को करने में व्यस्त रहेंगे और ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ भी मिल सकता है। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो न करें।
उपाय- पानी में हल्दी मिलाकर पीपल पर चढ़ाएं।
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपको एक के बाद एक डील को फाइनल करने को मिलती रहेंगी। राजनीतिक दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके आज कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिसके कारण उनके समर्थन में भी इजाफा होगा और उनको कुछ बेहतर अवसर भी हाथ लगेंगे। आज के दिन आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
माता-पिता का आशीर्वाद लेकर आज आप जिसे कार्य को करेंगे, तो सफलता अवश्य हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे। शिक्षा में आ रही समस्या को लेकर थोड़ा परेशान है, तो आज वह भी किसी बड़े अधिकारी की मदद से पूरी होती दिख रही है।
उपाय- तुलसी को दीपक लगाएं।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपनी बुद्धि व कौशल से व्यापार में जिस भी निर्णय को लेंगे, वह आपके लिए फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। आज का दिन आपके भौतिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर ही अपने खर्चों को बढ़ाना है।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
छोटे व्यापारियों को आज कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हे परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों में वाद विवाद खड़ा हो सकता है।
उपाय- जरूरतमंदों को कंबल का दान करें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसे आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके किसी पुराने मित्र के मिलने से आपके मन में खुशी बनी रहेगी।
उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें बहुत ही सोच समझकर धन का निवेश करना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण वह अपनी आगे की पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगाएंगे।
उपाय- एक श्लोकी भागवत का पाठ करें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
परिवार के में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी व्यापार के विरोधी के कारण कठिनाई हो सकती है, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थोड़ा तनाव मिल सकता है। आज यदि आप किसी नए कार्य को करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा।
उपाय- श्रीगणेश को लडडुओं का भोग लगाएं।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी, जिसके कारण पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन आपके पिताजी से यदि आज आपका कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि उसमें आपकी वाहन की खराबी के कारण अक्समात धन खर्च बढ़ सकता है। आज घर की वस्तुओं की खरीदारी पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं।
उपाय- चने का दाल का दान करें।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग