टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

उज्जैन. 5 मार्च, शनिवार को मेष राशि वाले बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। वृषभ राशि वाले लेन-देन के मामले में सावधानी रखें। मिथुन वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता भरा रहेगा। कर्क वाले हड़बड़ी में कोई निर्णय न लें। सिंह वालों को सफलता मिलेगी। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
तनाव का अपनी नींद पर असर ना होने दें। आज आपकी शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहे। अपने से अच्छा व्यवहार करें। अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक हो रहा है। 
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
रिलेशनशिप किसी और की वजह से बिगड़ सकता है। आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा, रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
नए आईडिया और उनको पूरा करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। विचारों में चंचलता और क्रिएटिव आइडियाज आने की वजह से किसी एक बात पर ध्यान देना मुश्किल हो सकता है।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।
लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 7

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
वैवाहिक बंधन से विभक्त हो रहे लोगों को अपने आपसी सामंजस्य से बातों को सुलझाना होगा। आज आप अपने कार्य निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। 
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
हर बात में अपनी जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय मान जाएंगे। 
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
पैसों का पूरा आनंद आप उठा पाएंगे। आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। आपको मिल जाए। 
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा। काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योकि यह आपके सफलता के नए द्वारा खुलने के संकेत हैं। 
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आपके द्वारा बनाई हुई हर योजना में कुछ ना कुछ तकलीफ आपको हो सकती है। दूसरों की मदद लेने की आवश्यकता होगी। टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। 
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। आपकी समस्याओं को लेकर आज आप अधिक परेशान रहेंगे। असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। 
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
फिलहाल आपके जीवन में हर समस्या की जड़ पैसा है इसलिए आर्थिक प्रगति और स्थिरता लाने के प्रति और जोरों से प्रयत्न करने होंगे। आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आसपास के लोगों परिजनों दोस्तों पर विश्वास रखें। 
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
यूनिवर्स द्वारा हमें जितना मिलता है वैसे ही वापस देना अपना फर्ज भी है इसलिए दान धर्म पर ध्यान दें। आज का दिन लौटाने का है, जो भी हम प्रकृति या समाज से ले रहे हैं उसे किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। 
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5


कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग