6 जनवरी, गुरुवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो सुबह 07.11 तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. 6 जनवरी, गुरुवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, शुक्र ग्रह (वक्री) धनु राशि, में, सूर्य धनु राशि में रहेगा। बुध मकर राशि में और शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु व मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन संतान को अच्छी नौकरी पर कार्यरत देख आपको उनके भविष्य की चिंता का समाधान मिल जाएगा। आज के दिन शुरुआत में कुछ परेशानी भरा रहेगा, लेकिन बाद में सब मन मुताबिक होगा, जिसके कारण आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। 
उपाय- मसूर की दाल नदी में प्रवाहित करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसमें भी आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों के आपसी विवाद विवाद को भी समाप्त कर देंगे, जिसके कारण पारिवारिक एकता मजबूत होगी व आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- चंद्रमा को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी परिजन से कोई अप्रिय समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन भी दुखी रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप अपने भाई अथवा अपने पिताजी को अपने साथ लेकर जाएं। आज ननिहाल पक्ष से आपको कोई उपहार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है।
उपाय- छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपनी शान और शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या करेंगे। आज आपको किसी भी आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के सदस्यों से परमिशन लेकर जाना बेहतर रहेगा। 
उपाय- जरुरतमंदों को कपड़ों का दान करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई मन मुताबिक योजना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग किसी नयी प्रॉपर्टी में आज धन निवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें भी कुछ समय रुकना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो उनका यह सौदा घाटे का हो सकता है। 
उपाय- हनुमान अष्टक का पाठ करें।

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने घर की साज-सज्जा व रखरखाव की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके लिए आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। आज परिवार के किसी सदस्य की बात को सुनकर आपका मन परेशान हो सकता है, इसलिए ज्यादा सोच विचार ना करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। 
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज आपके कुछ पुराने कर्ज है, तो आप आज उन्हें उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को तरक्की करते देख आज आपके मन में प्रशंसा होगी। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, क्योंकि सामाजिक स्तर पर आज आपको कुछ अच्छे फल मिल सकते हैं। 
उपाय- कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
यदि आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। यदि आपने आज संतान को कोई उपहार देने का फैसला किया है, तो वह भी आज आपको अपनी जेब को देखकर ही खरीदना होगा। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने अधिकारियों से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं।आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा, क्योंकि आज आपके बढ़ते हुए खर्च आपको परेशानी में डाल सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी।
उपाय- शिवजी की धतूरा चढ़ाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर हाथ लग सकते हैं, जिससे उनका राजनीतिक कैरियर चमकेगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कोई भी ऐसा कार्य अपने हाथ में नहीं लेना है, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। 
उपाय- काला रुमाल जेब में रखें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
छोटे व्यापारियों को आज अपने पिताजी की सलाह से लाभ मिलता दिख रहा है, इसलिए किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा आवश्यक करें। यदि नौकरी कर रहे लोग कोई पार्ट टाइम कार्य करने का मन बनाया है, तो आज वह उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। 
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
यदि आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएं, तो उसमें अपनी वाणी पर लगाम लगाकर रखें। यदि आपने कोई बात ऐसी कहीं, तो आज आपके किसी साथी को वह बात बुरी लग सकती है। आज का समय आप अध्ययन के कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, तो वह सुखद रहेगी।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।

कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग