6 मार्च, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। रविवार को सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। रविवार को अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. 6 मार्च, रविवार को अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष में आ चुका है। इस दिन बुध ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। चंद्रमा और बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो समय ठीक है। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन परिवार के सदस्यों में आपसी वाद विवाद के कारण परिवार का माहौल थोड़ा अशांतिपूर्ण रहेगा। 
उपाय- गौरी-गणेश रुद्राक्ष की पूजा करें।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आप जिस भी कार्य को करें, उसे पूरा सोच समझकर करें और जानकारी लेकर, नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। कंपीटिशन में सफलता मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए होगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण उनके लिए परिवार के सदस्य कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं। ऐसा होने से घर में रौनक बढ़ेगी और सभी खुश नजर आएंगे। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करके ही दम लेंगे। 
उपाय- ब्राह्मण महिला को मेहंदी भेंट करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसके कारण वह प्रसन्न नजर होंगे। नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपनी किसी भी बात को जूनियर से साझा करने से पहले सावधान रहना होगा, नहीं तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं।
उपाय- शिवजी की पूजा करें। 

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
परिवार के किसी सदस्य की सेहत के कारण आज आप परेशान हो सकते हैं। अपने रुके हुए कार्यों को अपने किसी परिजन से मदद लेकर पूरा कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं के लिए परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपके घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज आप आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आय के कुछ नए रास्तों को ढूंढने की कोशिश करेंगे। तभी आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। प्रेम संबंधों में आज कोई नई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज बेहतर अवसर आ सकता हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। पैसों के मामले में भी आज फायदा हो सकता है।
उपाय- गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा और एक बजट प्लान करके चलना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। यदि परिवार के सदस्यों में लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होगी और प्रेम बढ़ेगा।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें। 

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज आपकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। आप अपने बढ़े हुए खर्चों को लेकर परिवार के लोगों से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कहीं इन्वेस्टमेंट के बारे में भी विचार करें।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको कोई अपना व्यक्ति धोखा दे सकता है। आपका कोई कार्य भी लटक सकता है। जो लोग शेयर मार्केट में धन का निवेश करते हैं, वे दिल खोलकर कर सकते हैं, क्योंकि बाद में उनके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। लेकिन किसी का दिल न दुखाएं।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आप अपने पुराने वादे पूरे करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी मे चल रहा है, तो उसमें जीत मिलेगी। 
उपाय- बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप पुराने मित्र से मिलकर पुरानी यादें ताजा करेंगे। आपको अपने धन को किसी को उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में नयापन आएगा। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। 
उपाय- पीले फलों का दान करें।


कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग