8 मार्च, मंगलवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि है। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. 8 मार्च, मंगलवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। राहूकाल दोपहर 03:33 से शाम 05:01 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड सुबह 09.42 से 11:09 तक, कुलिक दोपहर 12:37 से 02:05 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 09:06 से 09:53 तक और वर्ज्यम शाम 07.13 से रात 08.59 रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। मंगलवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें आप को रुकना बेहतर रहेगा आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया है, तो उससे आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आज आप कहीं घुमने जा सकते हैं।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आप अपने कुछ खर्चों के बढ़ने के कारण परेशान तो होंगे, लेकिन व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो वाद विवाद लंबा खिंच सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ नरम रह सकता है। 
उपाय- शिवजी को भांग चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज परिवार के सदस्यों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा। आज के दिन प्राणायाम करने से आपको मानसिक तौर पर हल्का महसूस होगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय रहेगा, जिसके कारण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनानी होगी क्योंकि एकाग्रता की कमी हो सकती है। आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपके किसी कार्य को करने से नाखुश रहेंगे आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 
उपाय- सुहाग की सामग्री किसी महिला को भेंट करें।

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालकर रखना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्यों मे आपसी विवाद पनप सकता है। आज कोई प्रॉपर्टी खरीदने की बात चल सकती है। अपने किसी प्रियजन के साथ मिलकर किसी व्यवसाय को करने की सोच सकते हैं। आप अपनी संतान से अपने मन की कुछ इच्छाओं को जाहिर करेंगे।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल झंडा भेंट करें। 

कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज विदेश से आयात निर्यात कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया हुआ था, तो आप उस कर्ज को उतार पाने में सफल रहेंगे। आज परिवार वालों के साथ बाहर खाना खाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
आपको अपने मन की सुननी होगी, दूसरों की बातों पर भरोसा नहीं करना है।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। 

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा और मन में खुशी रहेगी। व्यापार के लिए यात्रा के योग बनेंगे और विदेशी संपर्कों का लाभ मिलेगा। आज आपको किसी भी निर्णय को धैर्य व संयम से लेना होगा।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आप अपने किसी कानूनी कार्य के पूरा होने के लिए किसी अधिकारी से मिल सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। इसी बात को लेकर पिता से अनबन हो सकती है कोई कानूनी कार्यवाही आपको परेशान कर सकती है। रिश्तेदारों के साथ व्यापार करते हैं तो आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। 
उपाय- बच्चों को चाकलेट खिलाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज धन के निवेश को लेकर संशय की स्थिति बनेगी। बेवजह दूसरों के कामों में हस्तक्षेप करने से बचें, इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी का विवाह पक्का हो सकता है जिससे घर में खुशियां आएंगी। आज का दिन आपके अंदर एक नई ऊर्जा होगी। आज आपका मन कुछ धार्मिक कामों की ओर ही बढ़ेगा।
उपाय- श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं। 

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। आपके परिवार में किसी कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है क्योंकि परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं तो किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ होगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 
आज साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा नहीं तो आपका यह निर्णय गलत साबित हो सकता है। आज विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगिताओं में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आज अतिरिक्त आय का कोई स्रोत मिल सकता है। अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है।
उपाय- पानी में नमक डालकर घर साफ करें।

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे। अपने जीवनसाथी से भविष्य की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग होगी। आज का दिन नौकरी के लिए उत्तम रहने वाला है। फायदे के योग बनेंगे।
उपाय- पीला रूमाल जेब में रखें।


कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...

Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे

Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें

Gemini Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक राशिफल: बिजनेस को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, नौकरी में मिलेगी सफलता

Cancer Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक राशिफल: बनी रहेंगी हेल्थ की समस्याएं, बिजनेस में अनिर्णय की स्थिति बनेगी

Leo Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक राशिफल: बिजनेस और नौकरी में मिलेगी सफलता, जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

Libra Horoscope 2022 तुला का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में न करें बड़ा निवेश, हो सकते हैं किसी षड़यंत्र का शिकार

Scorpio Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक राशिफल: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस आगे बढ़ाएंगे

Sagittarius Horoscope 2022 धनु का वार्षिक राशिफल: शनि के कारण फंस सकते हैं परेशानी में, बढ़ सकते हैं खर्च

Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे

Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा

Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग