9 मार्च, बुधवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। बुधवार को सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं।
उज्जैन. 9 मार्च, बुधवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। बुधवार को चंद्रमा वृष राशि में रहेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों के लिए आज आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह लाभ कमा सकेंगे। पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ तनाव चल रहे थे, तो उनमे आज सुधार होगा।
उपाय- बुधवार को उपवास रखें।
वृष राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ कमाने का मौका मिलेगा, जिसे उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा। आज आपकी वाणी से प्रभावित होकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे।
उपाय- ऊं नम: शिवायं मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि वह कुछ आयोजनों का हिस्सा बनेंगे और जिनसे उन्हें लाभ भी होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय- गणेश स्त्रोत का पाठ करें
कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी निर्णय को भावुकता में लेने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो वह निर्णय बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- हनुमाजी को सिंदूर चढ़ाएं।
सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपके परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है, जो लोग अपने धन को इन्वेस्ट करने के लिए सोच रहे हैं, उन्हें किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा को अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा।
उपाय- कालभैरव भगवान की पूजा करें।
कन्या राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उनको आज अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा और किसी भी कार्य को सावधान होकर करना होगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। सावधान रहें।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।
तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने किसी परेशान मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आस-पड़ोस में कोई वाद विवाद पर हो, तो आपको उसमें बचना बेहतर रहेगा।
उपाय- कुत्तों को जलेबी खिलाएं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। यदि आप किसी भूमि, वाहन आदि खरीदने का विचार लंबे समय से बन रहा था, तो आपका वह सपना पूरा होगा और इसमें आपको घर वालों से भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ेगा।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं।
धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक जीवन में भाई बहनों के साथ अपने चल रहे संबंधों को भी सुधारेंगे और एक दूसरे की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको आज कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।
मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने मन की इच्छाओं को लेकर अपने परिवार के लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं, लेकिन जो लोग अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को लेकर परेशान है, उन्हे किसी वरिष्ट सदस्य से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कुछ घर के जरूरी कामों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे, जिनके कारण आप अपने कार्य क्षेत्र की ओर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे, लेकिन आपको अपने किसी पार्टनर पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय रहेगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे और सुबह से ही आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके अपनी कुछ समस्याओं को समाप्त करेंगे। कर्ज उतार पाने में सफल रहेंगे।
उपाय- पानी मे एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग
