1 नवंबर से बुध ग्रह वृश्चिक राशि में वक्री हो गया है। वक्री रहते हुए ये ग्रह 7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेगा। तुला शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार 21 नवंबर को बुध फिर से मार्गी हो जाएगा और 5 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा रहेगा वक्री बुध का सभी राशियों पर असर…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष: इस राशि के लिए हानि के योग बन रहे हैं। इन्हें सावधान होकर काम करना होगा।

वृषभ: इन लोगों को नौकरी में परेशानी हो सकती है। अधिकारियों के साथ तालमेल बनाने में कठिनाइयां हो सकती हैं।

मिथुन: लाभ के योग बनेंगे। बुध के कारण इन लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क: व्यय की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सोच-समझकर खर्च करें।

सिंह: लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। खर्च बढ़ेगा। धन संबंधी कार्यों में विशेष सावधानी रखनी होगी।

कन्या: कार्य अधिक रहेगा, लेकिन सफलता भी मिल सकती है।

वृश्चिक: आपके लिए भाग्य वृद्धि का समय है। बुध की वजह से कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

धनु: भय और चिंता का वातावरण रहेगा। सावधानी से काम करेंगे तो लाभ में रहेंगे।

मकर: गृह क्लेश की वजह से चिंता रहेगी। जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धैर्य से काम करें।

कुंभ: अज्ञात भय सताएगा, लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं है। अपना काम ईमानदारी से करते रहें।

मीन: संतान से सुख मिलेगा। पुराने समय से चली आ रहीं परेशानियां बुध की वजह से दूर हो सकती हैं।