4 नवंबर, सोमवार से गुरु राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश कर चुका है। धनु गुरु के स्वामित्व वाली ही राशि है।

उज्जैन. अब अगले 13 माह तक गुरु धनु राशि में ही रहेगा। इस काल में यह कुछ समय तक वक्री भी रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों पर गुरु का कैसा असर होने वाला है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष- गुरु की नवम स्थिति पिछले सभी घाटों को पूरा करेगी और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। शत्रुओं का नाश होगा। अच्छी खबरों की प्राप्ति होगी और सरकार से सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ- आठवां गुरु आर्थिक आजादी पर नियंत्रण लगाएगा। इस साल बचत को महत्व देना होगा और संभल कर रहना होगा। ज्यादा दिखावें से बचना होगा। धन का सदुपयोग करें और आवश्यक कार्यों में ही व्यय करें।

मिथुन- सप्तम गुरु स्थिति सामान्य बना कर रखेगा। जरूरी काम होते रहेंगे एवं धन की आवक सामान्य बनी रहेगी। परिवार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। विवाह आदि कार्यों की बाधा दूर होगी।

कर्क- षष्ठम गुरु की वजह से स्थिति बेहतर रहेगी और बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। नवीन वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति होगी और अन्य भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। दिसंबर में किसी बड़े कार्य के होने की संभावना है।

सिंह- पंचम गुरु मुनाफा बढ़ाएगा और व्यापार की तरक्की के साथ नौकरी करने वालों को भी प्रमोशन के साथ धन का लाभ होगा। पद में वृद्धि होगी और सम्मान भी प्राप्त होगा। यह समय हर दृष्टि से फायदेमंद रहेगा।

कन्या- चौथा गुरु धन की आवक को कमजोर कर सकता है। व्यापार के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होंगें। बचत घटेगी और जमा पूंजी से खर्च करना पड़ सकता है।

तुला- तीसरा गुरु पोजीशन को बेहतर करेगा। समय में सुधार होगा और प्रमोशन के मौके मिलेंगे और कई रूके कार्यों में गति आएगी। समय पर लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे।

वृश्चिक- दूसरा गुरु पूर्व से बेहतर स्थिति में बनाएगा। कार्य करने की स्थिति अनुकूल होगी और व्यापार-नौकरी में तरक्की के मौके प्राप्त होगे। जनवरी 2020 के अंत से समय बेहतरीन हो जाएगा।

धनु- प्रथम गुरु स्वराशि का होने से लाभ प्रदान करेगा। धन की आवक में वृद्धि होगी और कर्ज की स्थितियों में सुधार होगा। धर्म के कार्यो में रूचि होगी। मनमाफिक कार्य होंगे।

मकर- द्वादश गुरु आय को प्रभावित कर सकता है। संभल कर रहना होगा और विवादों को निकट नहीं आने दे। हर काम को सोच-समझकर करें। आय को सुरक्षित रखें। सरकारी लोगों से उलझने का प्रयास नहीं करें और सभी डाक्युमेंटस को अपडेट रखें।

कुंभ- एकादश गुरु विशेष आर्थिक लाभ की स्थिति निर्मित करेगा। सफलताओं को दौर रहेगा और लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। मनचाही कामनाएं भी पूर्ण होंगी। परिवारिक मसलों में भी सुधार होगा।

मीन- दशम गुरु आय में कमी नहीं आने देगा और अब समय सुधार का होगा। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। विदेश यात्रा का योग बनेगा।