सोमवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा। दोपहर लगभग 3.22 के बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है।

उज्जैन. सोमवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा। दोपहर लगभग 3.22 के बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को शतभिषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
फायदा-
मेहनत का पूरा फायदा आज मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कॉन्फिडेंस में कमी होने से मानसिक तनाव रहेगा।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

वृष
फायदा-
कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। काम समय पर पूरा होने से आराम का समय मिलेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। साझेदारी के काम न करें तो बेहतर रहेगा। भाइयों से विवाद हो सकता है।
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में चौमुखा दीपक लगाएं।

मिथुन
फायदा-
आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- यात्रा पर अधिक खर्च हो सकता है। गलत फैसले के कारण आलोचना हो सकती है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- 11 दीपकों से शनिदेव की आरती करें।

कर्क
फायदा
- नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पुराना विवाद खत्म हो सकता है।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कोई काम करें। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

सिंह
फायदा-
ऑफिस में सभी आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- निवेश करते समय सावधानी रखें। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें। ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

कन्या
फायदा-
भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है.
नुकसान- स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिलेंगे। जिद में आकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं। जौखिम भरे सौदे करने से बचें।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

तुला
फायदा-
आज जीवन में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। बिजनेस में प्लानिंग सक्सेस होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। पैसों की तंगी के कारण मन उदास रहेगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दुर्वा चढ़ाएं।

वृश्चिक
फायदा-
करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों की बचत होगी, सेविंग बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
नुकसान- पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। किसी को पैसा उधार न दें। कानूनी मामलों में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

धनु
फायदा-
मेहनत से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस भी अच्छा चलेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय पहले से बेहतर है।
नुकसान- ऑफिस में परेशानी का अनुभव करेंगे। वाहनों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी की बात में आकर गलत कदम न उठाएं।
उपाय- आटे की गोलियां बनाकर तालाब में डालें।

मकर
फायदा-
आज कोई बहुत पुराना विवाद सुलझ सकता है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में मनचाही जगह तबादला हो सकता है।
नुकसान- विवादों से बचने की कोशिश करें। लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।

कुंभ
फायदा-
दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- ऑफिस और घर के बीच संतुलन नहीं बना पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद संभव है।
उपाय- चिड़ियों के लिए छत पर दाना डालें।

मीन
फायदा-
पैसों की तंगी दूर होगी। कोई रिश्तेदार आपकी मदद कर सकता है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा।
नुकसान- परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई बुरी खबर भी आपको आज मिल सकती है।
उपाय- भगवान शिव की पूजा के बाद ही घर से बाहर निकलें।