Janmashtami 2022: इस बार 19 अगस्त को यानी जन्माष्टमी पर एक नहीं कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। इस दिन ग्रहों के युति से महालक्ष्मी, बुधादित्य सहित और भी कई शुभ योग बन रहे हैं। 

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) पर चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में रहेगा, यहां मंगल पहले से ही स्थित है। चंद्र और मंगल की युति से महालक्ष्मी नाम का राजयोग बनेगा। इसके अलावा सूर्य भी अपनी उच्च राशि सिंह में बुध के साथ है। एक ही राशि में बुध और सूर्य के होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बन रहा है। इन सभी शुभ योगों के चलते जन्माष्टमी पर्व तो खास हो ही गया है, लेकिन इसका शुभ प्रभाव कुछ राशि वालों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। इन पर श्रीकृष्ण की कृपा भी बनी रहेगी। ये कह सकते हैं इस राशि वालों को अच्छे दिन शुरू हो गए हैं, जल्दी ही इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। आगे जानिए इन राशियों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि
जन्माष्टमी पर चंद्रमा और मंगल की युति इसी राशि में बन रही है, जिससे महालक्ष्मी नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग का प्रभाव वृष राशि के जीवन पर देखने को मिलेगा। इन्हें करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी, वहीं संपत्ति को लेकर भी फायदा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच अगर कोई विवाद है तो वह भी दूर हो सकता है। अटके हुए कामों में गति आएगी। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। 

कर्क राशि
इस राशि वालों को भी जन्माष्टमी पर बनने वाले शुभ योग का फल मिलेगा। श्रीकृष्ण की कृपा इन पर बनी रहेगी। इनके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। धन लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। जल्दी ही इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। इन लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील भी हो सकती है।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों पर भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ सूर्यदेव की कृपा भी बनी रहेगी। क्योंकि इस समय सूर्य इसी राशि में स्थित हैं और वे इस राशि के स्वामी भी हैं। जिसके चलते सिंह राशि के लोगों के करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये जन्माष्टमी शुभ संदेश लेकर आई है। इनके पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। सेहत से जुड़ी अगर कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील भी इस समय हो सकती है जो निकट भविष्य में आपको बेहतर फायदा दिलाएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद इस समय मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2022: शुभ फल पाने के लिए जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को राशि अनुसार किस चीज का भोग लगाएं?


Janmashtami 2022: महालक्ष्मी योग में मनेगा श्रीकृष्ण का 5249वां जन्मोत्सव, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और आरती

Janmashtami 2022: सपने में दिखें बाल गोपाल तो मिलते हैं शुभ फल, क्रोध में दिखें कान्हा तो ये है अशुभ संकेत