इस राशि का चिह्न शेर है। ये दिल से कार्य करते हैं। ये ईमानदार और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी लोग अपनी गलती पर भी उदार रहते हैं। स्नेही और नाटकीय व्यवहार से भरपूर ये अपने व्यक्तित्व के कारण भीड़ में भी अलग नजर आते हैं और अपने आकर्षण से प्रभाव डालने में सफल रहते हैं।

उज्जैन. सिंह राशि के लोग दूसरों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ देते हैं। ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं और इनकी ताकत इन्हें अपने लक्ष्यों को पूरा करने की शक्ति देती है। अपने लक्ष्य की पूर्ति में आत्मविश्वास और तेजी से आगे बढ़ने के कारण कभी-कभी ये अपने ध्यान से भटक जाते हैं। इनके व्यवहार से कई बार लोग अपमानित महसूस करते हैं, लेकिन बाद में ये उन्हें मना लेते हैं। इनमें एक मजबूत सौंदर्य बोध होता है, न केवल संपत्ति के संबंध में बल्कि आसपास के वातावरण के लिए भी। ये विनम्र और राजनयिक गुणों से भरपूर होते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

YouTube video player