17 अगस्त से सूर्य स्वयं के स्वामित्व वाली राशि सूर्य में प्रवेश कर चुका है। सूर्य इस राशि में अब 17 सितंबर तक रहेगा।

उज्जैन. सूर्य का सिंह राशि यानी स्वयं के घर में होना इसको और प्रभावशाली बना देता है। सिंह राशि के लोग पराक्रमी होते हैं एवं उनका स्वभाव राजसी वैभव से पूर्ण होता है। उस पर आत्मबल को बढ़ाने वाला यह ग्रह उसी राशि में प्रवेश करे तो यह राशि और भी मजबूत हो जाती है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का किस पर क्या असर होगा, जानिए-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष
पांचवा सूर्य आत्मबल को बढ़ाने वाला होगा। सभी ओर से अनुकूलता मिलेगी। निर्णय सटीक होंगे। कार्य संपन्न होंगे। पांचवा सूर्य संतान से सुख एवं सरकार से लाभ दिलाने वाला होगा।

वृषभ
चौथा सूर्य कामों में रूकावट पैदा कर सकता है। हर कार्य को सावधानी से करना होगा एवं निवेश में भी संभलना होगा। जल्दबाजी में कोई कार्य नही करें।

मिथुन
किसी विशेष कार्य के हो जाने की रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। एवं नौकरी वालों को तरक्की मिल सकती है।

कर्क
दूसरा सूर्य अनुकूल रहेगा एवं किसी परेशानी के आने की संभावना नही है। प्रयासों में सफलता मिलेगी एवं नए कार्यो की प्राप्ति होगी।

सिंह
प्रथम सूर्य एवं स्वराशि होने से हर कार्य व्यवस्थित होगा एवं सफलताओं का दौर रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी एवं सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या
चिंताओं में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है एवं दूसरों के द्वारा सताए जाने का भय है।

तुला
एकादश सूर्य शक्ति प्रदान करेगा। बिना सहयोग किसी भी कार्य करने की क्षमता प्राप्त होगी एवं प्रशंसा की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक
दशम सूर्य हर प्रकार से अनुकूल है। कार्यो के प्रति रूची बनी रहेगी एवं सफलता भी मिलेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा एवं नई योजनाएं कारगर होगी।

धनु
नवम सूर्य किसी नए व्यवसाय की ओर आकर्षित करेगा एवं नौकरी में भी परिवर्तन का योग बनाएगा। नए मित्रों से संबंध बन सकते हैं। पराजय को भी विजय में बदलेंगे।

मकर
अष्टम सूर्य कामों में बाधा को बढ़ाने वाला हो सकता है। किसी पर अत्यधिक विश्वास नहीं करें एवं हर कार्य को सतर्कता के साथ करें।

कुंभ
सप्तम सूर्य किसी विद्वान से मुलाकात कराएगा एवं आत्मबल को भी बढ़ाएगा। कोई प्रसन्न करने वाला समाचार प्राप्त होगा। विवाह योग्य को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।

मीन
छठा सूर्य किसी विशेष कार्य में सफलता दिलाएगा। शत्रुओं को पराभव करने में सफल होंगे एवं न्यायलयीन मामलों में विजय प्राप्त होगी।