सार
इस सप्ताह की शुरूआत 21 मार्च से होगी जो 27 मार्च तक रहेगा। इस सप्ताह में कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। सप्ताह के पहले ही दिन यानी 21 मार्च को गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इसके बाद 22 मार्च को रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा।
उज्जैन. 24 मार्च को शीतला सप्तमी रहेगी। ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो इस सप्ताह में बुध राशि परिवर्तन करेगा और गुरु उदय होगा। इस सप्ताह में कई रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेंगे। चंद्रमा तुला से मकर राशि तक का सफर पूरा करेगा। इन सभी का असर 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…
मेष राशिफल (Aries weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आ सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। दूर की यात्राएं हो सकती हैं। ये सप्ताह काफी उठापटक वाला रह सकता है। पारिवारिक और नौकरी के कामों से भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में किसी को मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ भारी मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के मामले बिगड़ सकते हैं।
वृषभ राशिफल (Taurus weekly Horoscope)
नौकरीपेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित हो सकते हैं, इसलिए रोजगार के नए स्रोत तलाशने पर ध्यान दें। कार्य की अधिकता से शारीरिक और मानसिक थकान अनुभव करेंगे। इस सप्ताह संपत्ति से जुड़ा कोई अच्छा काम हो सकता है। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध तनावपूर्ण रहेंगे। आजीविका के साधन प्राप्त तो रहेंगे लेकिन उनसे ज्यादा लाभ नहीं मिल सकेगा।
मिथुन राशिफल (Gemini weekly Horoscope)
इस सप्ताह किसी प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं तो वो इस समय पूरा हो सकता है। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवार की खुशियों पर धन खर्च होगा। भागदौड़ के कारण आप शारीरिक रूप से थकान भी अनुभव कर सकते हैं। रोजगार के साधनों बढ़ेंगे। नौकरीपेशा को उन्नति, कारोबारियों को व्यापार में लाभ की स्थिति बनती दिख रही है।
कर्क राशिफल (Cancer weekly horoscope)
इस सप्ताह आपको अपनी बोली और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। पुराने रोग में आराम मिल सकता है। यह सप्ताह रिश्तों के लिहाज से ठीक नहीं कहा जा सकता। आपके अपने ही लोग आपसे धोखा कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद बढ़ सकता है। माता-पिता, भाई-बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
सिंह राशिफल (Leo weekly Horoscope)
किसी भी बात का अधिक तनाव न लें, नहीं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। भाई-बहनों के साथ पुराने विवाद हल हो सकते हैं। विशेष अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। इस सप्ताह कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो हानि हो सकती है। हेल्थ में पहले से सुधार हो सकता है। दूर की यात्राओं से धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में बड़े अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको भविष्य में फायदा होगा।
कन्या राशिफल (Virgo weekly horoscope)
इस सप्ताह आपको बड़े लोगों से संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता से पुराने मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव बना रहेगा। नौकरीपेशा के लिए सप्ताह उत्तम है। आपके कार्य को सराहना मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को भी फायदा होगा। इस सप्ताह कोई अचल संपत्ति जैसे भूमि, भवन आदि खरीद सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।
तुला राशिफल (Libra weekly Horoscope)
आपकी सेहत इस सप्ताह कुछ नरम-गरम रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम का सम्मान मिलेगा। इस राशि के लोग नया काम भी शुरू हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में सहयोग और सुख प्राप्त रहेगा लेकिन जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन रह सकती है।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio weekly Horoscope)
कोई काम बहुत पहले से अटका है तो इस सप्ताह को पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। इससे आपकी खुशी और भी बढ़ जाएगी। प्रेम संबंध पहले से मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। किसी करीबी मित्र से पूरा सहयोग और सुख प्राप्त होगा। मानसिक रूप से इस सप्ताह थोड़ी राहत अनुभव करेंगे। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
धनु राशिफल (Sagittarius weekly Horoscope)
नई संपत्ति खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये समय बिल्कुल ठीक है। इससे आपको भविष्य में फायदा होगा। कोई नया वाहन भी इस सप्ताह खरीदने का योग बन रहा है। इस दौरान आप संबंधों का अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास करें। सप्ताह भागदौड़ भरा रहने के बावजूद सुखद रहेगा। अंत में आपको राहत का अनुभव होगा। बड़े कार्य इस सप्ताह पूरे होने के योग हैं। लंबे समय से टलते आ रहे कार्य हो जाएंगे।
मकर राशिफल (Capricorn weekly Horoscope)
ये सप्ताह रिश्तों के लिहाज से ठीक नहीं है। प्रेम संबंधों में भी ईगो के कारण टकराहट आएगी। किसी भी बात का अत्यधिक तनाव लेना खुद की परेशानी बढ़ाएगा। सहज और शांत रहें। इस सप्ताह कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति, वाहन संबंधी कार्य इस सप्ताह टाल दें तो बेहतर रहेगा। लंबी दूरी की यात्राएं करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए इससे बचकर रहें।
कुंभ राशिफल (Aquarius weekly Horoscope)
इस सप्ताह आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भूमि, संपत्ति खरीदी-बिक्री के काम से फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए ध्यान देना जरूरी है। इस सप्ताह कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी। परिवार और मित्रों के साथ तालमेल अच्छा रहने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार आएगा। नौकरीपेशा को प्रमोशन के चांस मिलेंगे।
मीन राशिफल (Pisces weekly Horoscope)
इस सप्ताह परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पैसों से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती है। मित्रों से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। आपकी कोई बात अपने मित्र, प्रेमी, या जीवनसाथी को बुरी लग सकती है। वाणी को संयमित रखें और संबंधों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा को कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापारियों को हानि हो सकती है। नया कार्य इस सप्ताह प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
कैसा रहेगा साल 2022, जानने के लिए पढ़िए...
Aries Horoscope 2022 मेष का वार्षिक राशिफल: इस साल मिल सकती हैं बड़ी सफलताएं, हेल्थ में उतार-चढ़ाव बनें रहेंगे
Taurus Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक राशिफल: जॉब में नए मौके मिलेंगे, पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें
Capricorn Horoscope 2022 मकर का वार्षिक राशिफल: बिजनेस में नए अनुबंध होंगे, धन लाभ के योग भी बनेंगे
Aquarius Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक राशिफल: निवेश करते समय सावधानी रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा
Pisces Horoscope 2022 मीन का वार्षिक राशिफल: राजनीति से जुड़े लोगों को होगा फायदा, बन रहे हैं धन लाभ के योग