न्यूयॉर्क फैशन वीक में जब 10 साल की बच्ची कैट वॉक करने उतरी तो हर किसी की निगाहें उसकी तरफ जाकर टिक गई। बेहद ही स्टाइलिश बच्ची ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कायम कर लिया है। 

लाइफस्टाइल डेस्क. स्टाइलिश आउटफिट में वो कैट वॉक कर रही थी। वो अपनी चाल से बड़ी-बड़ी मॉडल को मात दे रही थी। 10 साल की बच्ची जब व्हाइट-ब्लैक आउटफिट में रैंप करती दिखी तो हर किसी की नजर उसपर जाकर टिक गई। नोएला मैकमैहर( Noella McMaher) सबसे कम उम्र की रैंप वॉ करने वाली ट्रांसजेंडर मॉडल बनी हैं। छह साल की उम्र में ट्रांसजेंडर बनने के बाद नोएला न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान रनवे पर चलने वाली सबस कम उम्र की ट्रांस मॉडल के रूप में इतिहास रच दिया है। वो डिजाइनर मेल एटकिंसन और और Trans* Clothing Company के लिए मॉडलिंग कीं। इस कंपनी की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। यह ट्रांसजेंडर लोगों के लिए कपड़े डिजाइन करती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नोएला कैटवॉक करने के लिए काफी उत्साहित थी

नोएला के माता-पिता को उनपर गर्व हैं। नोएला की मां डी मैकमैहर (Dee McMaher) बताती हैं कि वो कैटवॉक पर जाने के लिए बहुत उत्साहित थी। सभी लोगों और कैमरों को देखने के लिए एक्साइटेड थी। वह जानती हैं कि भीड़ को अपनी तरफ कैसे आकर्षित करना है। वो कभी भी किसी बात से नहीं डरती या घबराती है।

2 साल की उम्र में नोएला ने बता दिया था कि वो लड़का नहीं है

वो बताती हैं कि नोएला के पास पहले से ही सभी उम्र के इतने सारे ट्रांसजेंडर लोग हैं जो सलाह, समर्थन के लिए उससे संपर्क करते हैं। उनके माता-पिता बताते हैं कि जब नोएला सिर्फ दो साल की थी तब उसने शुरु कर दिया था कि वो लड़का नहीं है। चार साल की उम्र में उसे इलाज के लिए ले गए तब डॉक्टर ने बताया कि वो लड़की हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन चार साल की उम्र में वो सर्जरी के लिए बहुत छोटी थी। चार साल की उम्र में उसे सामाजिक रूप से ट्रांसजेंडर घोषित किया गया। सात साल में कानूनी रूप से उसका नाम बदल दिया। उसके बाद से उसने मॉडलिंग करियर की शुरुआत भी की थी।

नोएला इस उम्र में काफी परिपक्व है

नोएला की मां कहती हैं कि एक ट्रांसजेंडर बच्चे के माता-पिता के रूप में, उसकी रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है कि वह सुरक्षित है। 10 साल की उम्र में वो अपनी उम्र से ज्यादा आत्मविश्वासी और परिपक्व हैं। वह अन्य ट्रांसजेंडर बच्चों को दिखाना चाहती है कि सामाजिक रूप से परिवर्तन करना ठीक है और स्वीकार करें कि वे कौन हैं। 

और पढ़ें:

27 साल की वर्जिन हूं...पुरुष भेजते हैं प्राइवेट पार्ट की फोटोज, युवती बोली-सिंगल रहने के हैं कई फायदे

Janmashtami:कृष्ण के इस 7 'मंत्र' को कपल करेंगे फॉलो, तो बिगड़े रिश्ते में भर जाएगा प्यार