माता-पिता अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। उसे जरा सी चोट लगती है और मां-बाप तड़प उठते हैं। लेकिन इस खबर में 5 साल की बच्ची के साथ जन्मदाता ने हैवानियत की हर हद पार कर दी।

रिलेशनशिप डेस्क. एक बच्ची के लिए दुनिया की सबसे महफूज ठिकाना मां का आंचल और पिता का साया होता है। पांच साल की बच्ची को पता नहीं होगा कि जिसकी गोद में उसने जन्म लिया वहीं, उसको दर्दनाक मौत दे देंगे। महाराष्ट्र के नागपुर में एक माता-पिता की ऐसी तस्वीर सामने आई जिससे देखकर शैतान भी कांप जाए। दोनों ने अपनी मासूम बच्ची को इस कदर सताया कि उसकी मौत हो गई। यकीन मानिए पूरी खबर पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुभाष नगर में रहने वाले 45 साल के सिद्धार्थ चिमने पिछले महीने गुरु पूर्णिमा के दिन अपनी पत्नी रंजना और 5 और 16 साल की बेटी के साथ तकलघाट इलाके में एक दरगाह पर गया था। जब वो वहां से लौटा तो उसे बेटी के व्यवहार में कुछ बदलाव लगा। सिद्धार्थ को लगा कि उसकी बेटी पर बुरी शक्तियों का साया हो गया है। इसके बाद उसे दूर करने के लिए उसने वो रास्ता अपनाया जिसने बेटी को इस दुनिया से हमेशा के लिए दूर कर दिया। यूट्यूब पर स्थानीय समाचार चलाने वाला शख्स इस कदर अंधविश्वासी हो सकता है शायद ही किसी को यकीन आए। 

बच्ची पर काला जादू माता-पिता ने किया

सिद्धार्थ ने अपनी पत्नी रंजना, भाई की पत्नी प्रिया बंसोड़ा के साथ काला जादू करके बेटी को बुरी शक्ति से मुक्त कराने का फैसला किया। दो दिन तक पांच साल की मासूम को भूखे रखा गया। शरीर पर सुइंया चुभोई। इतना ही नहीं, शरीर पर उसके कैंचियों से भी जख्म दिया गया। तीनों ने मिलकर बच्ची पर इस कदर जुल्म बरपाया जिसे शैतान भी कांप जाए। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी बनाया। जो पुलिस के पास है। वीडियो को देखकर पुलिस भी हैरान हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि वीडियो में तीनों बच्ची से सवाल पूछ रहे थे जिसे वो समझ नहीं पा रही थी। इस दौरान तीनों ने उसे बहुत बुरी तरह पीटा। इसके बाद बच्ची जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ती है। वीडियो में 11 साल का एक बच्चा भी नजर आता है।घटना 5-6 अगस्त के बीच रात की है।

बच्ची की हुई मौत

पुलिस की मानें तो इसके बाद आरोपी शनिवार सुबह बच्ची को एक दरगाह पर ले गए। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में ले गए और वहीं छोड़क भाग गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मी को उन लोगों पर संदेह हुआ और वो उनकी कार की तस्वीर खींच ली। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कीं

पुलिस की मानें तो लड़की के नाक पर चारों तरफ करबी 20 घाव हैं। एक दर्जन से ज्यादा बारीक छेद थे जो सुइयों से बनाए गए थे। 'शंकर बाबा' का नाम लेकर उसे कैंचियां घोंपी गईं। बच्ची के सिर पर भी गंभीर चोटें मिली हैं। शरीर में मिले घाव माता-पिता की क्रूरता की कहानी बताती है। पुलिस ने उस तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसके कहने पर बच्ची के शरीर से आत्मा निकालने के लिए अनुष्ठान करने को कहा गया था। पुलिस को इस केस में 16 साल की बेटी की भी भूमिका का पता चला है। पूरे मामले पर अभी जांच चल रही है।

और पढ़ें:

Raksha Bandhan: भाई की कलाई पर राखी बांधकर बहन लें ये 5 वादा, हर लड़की की होगी हिफाजत

प्यार में टूटी भाषा की दीवार, 2 अलग देश के लड़का-लड़की इस चीज की मदद से बने पति-पत्नी