डॉक्टर को भगवान का दर्जा देते हैं। लेकिन जब हवस की आग में अंधे होकर डॉक्टर ही हैवान बन जाए तो किस पर भरोसा करें। अपनी प्रेमिका के साथ एक डॉक्टर और उसके दोस्तो की यह हैवानियत आपके रोंगटे खड़े कर देगी।

रिलेशनशिप डेस्क. वह एक डॉक्टर से प्यार करती थी। उसके साथ लिव-इन में रहती थी। करीब एक साल पुराना रिश्ता था। वह प्यार के इस रिश्ते को शादी का रूप देने का सपना देख रही थी। लेकिन प्रेमी के भेष में डॉक्टर एक ऐसा दरिंदा निकला जिसने अपनी ही गर्लफ्रेंड की इज्जत नीलाम कर दी। उसने धोखे से पहले तो प्रेमिका को एक हॉस्टल में बुलाया। वहां से पहले से ही डॉक्टर के दो दोस्त मौजूद थे। तीनों ने पीड़ित युवती के साथ गैंग रेप किया। विरोध करने पर तीनों ने पीड़ित की पिटाई भी की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हवस के हैवान बन गए तीन डॉक्टर

जानकर हैरान होंगे कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी पेशे से डॉक्टर हैं। यह वारदात उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है। बुधवार को एक महिला बदहवास हालत में थाने पहुंची और रो-रोकर ऐसी आपबीती सुनाई कि पुलिस के होश उड़ गए। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित महिला के मुताबिक वह डॉक्टर सिद्धार्थ सिन्हा नाम के एक डॉक्टर के साथ लिव-इन में रहती थी। डॉक्टर सिद्धार्थ बस्ती मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक के एचओडी विभाग में तैनात हैं। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर सिद्धार्थ ने अपने दो डॉक्टर दोस्तो के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। 

प्यार में हैवानियत

पीड़ित महिला लखनऊ की रहने वाली है। आरोपी डॉक्टर सिद्धार्थ के साथ सोशल मीडिया पर उसकी पहचान हुई। धीरे-धीरे यह रिश्ता पहले दोस्ती में फिर प्यार में बदल गया। उसके बाद दोनों का मिलना-जुलना होने लगा और रिश्ता अंतरंग हो गया। पिछले साल दिसंबर महीने से दोनों साथ रह रहे थे। आरोप है कि पिछले महीने अगस्त में डॉक्टर सिद्धार्थ ने अपनी गर्लफ्रेंड को बस्ती बुलाया। उसे लेकर वह बस्ती मेडिकल कॉलेज के कैली हॉस्टल ले गया। हॉस्टल के कमरे में उसके दो डॉक्टर दोस्त पहले से मौजूद थे। तीनों ने मिलकर पीड़ित के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित के विरोध करने पर तीनों ने उसकी पिटाई भी की। 

एसपी के आदेश पर पीड़ित की शिकायत दर्ज

इस मामले में पुलिस के हाथ-पैर इसलिए भी फूले हुए हैं क्योंकि तीनों आरोपी पेशे से डॉक्टर हैं। पुलिस के लिए इस आरोप पर भरोसा करना मुश्किल था। लेकिन पीड़ित ने डॉक्टर सिद्धार्थ के साथ व्हाट्स एप की पूरी चैट डिटेल दिखाई। तब कहीं जाकर पुलिस एक्शन में आई। पूरा मामला समझने के बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

व्हाटस एप वाले प्यार का खौफनाक नतीजा

सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं जिसमें नाम या पहचान छिपा कर प्यार का नाटक करने और फिर धोखा देने के आरोप लगते हैं। यह घटना सबक है उन नौजवानों के लिए जो सोशल मीडिया पर किसी से भी रिश्ता जोड़ लेते हैं। और बिना किसी छानबीन या पड़ताल के अंधे रिश्ते में पड़ जाते हैं। यह घटना ऐसे डॉक्टरों की नीयत पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है जिन्हें समाज में यूं तो भगवान का दर्जा हासिल है पर उनका असली चेहरा शैतान का है।

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी: इस वजह से पति के बॉस के साथ गुजारी रात, लेकिन अब सता रहा है ये डर

पुरुषों के स्पर्म को लेकर वैज्ञानिकों का दंग कर देने वाला खुलासा

50वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने कराया न्यूड फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा तहलका