मां के दिल के सबसे करीब उसकी बेटी होती है। एक मां अपनी बेटी में खुद को देखती हैं। लेकिन कभी-कभी बेटियां बड़ी होने पर इतनी स्वार्थी हो जाती हैं कि वो अपनी मां को ठगने से भी बाज नहीं आती हैं। ऐसी ही एक घटना ब्राजील में सामने आया।

रिलेशनशिप डेस्क. तुम्हारी बेटी की मौत होने वाली हैं, ये सुनकर मां के होश ही गुम हो गए। अपनी लाडली को बचाने के लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। बिना ये सोचे कि इसके पीछे की सच्चाई क्या है। 82 साल की जेनेवीव बोघिसी अपनी 48 साल की बेटी को बचाने के लिए कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आ गई जो उसे सालों से लूटते रहे। महिला से उन लोगों ने 724 मिलियन रियास (142.42 मिलियन डॉलर) की ठगी की। लेकिन जब पूरा माजरा खुला तो हर कोई सन्न रह गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रियो डी जनेरियो में रहने वाली जेनेवीव बोघिसी दिवंगत कला संग्रहकर्ता जीन बोघिसी की पत्नी हैं। उनकी 48 साल की बेटी सबाइन कोल बोघिसी कुछ लोगों के साथ मिलकर अपनी मां को साल 2020 से ठगना शुरू किया था। लेकिन आखिरकार बेटी का पोल खुल गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। चलिए बताते हैं बेटी कैसे मां को बेवकूफ बनाकर लूट का सिलसिल शुरू की थी।

बेटी की मौत की भविष्याणी सुन महिला ने खोया होश

साल 2020 में जेनेवीव से एक शख्स ने भविष्यवाणी की कि उनकी बेटी जल्द ही मरने वाली हैं। मां अपन बेटी को बचाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद जेनेवीव बोघिसी को ऐसे ही कई और लोगों के पास ले जाया गया जो यह कहते कि उनकी बेटी मरने वाली है। ये लोग बेटी द्वारा दी गई जानकारी को महिला को बताते थे। जिससे बोघिसी को लगता था कि लोग सच बोल रहे हैं। इसके बाद उन्हे ठगने का सिलसिला शुरू हुआ। 

कीमती पेटिंग की होने लगी चोरी

महिला की बेटी सबाइन और उसके एक साथी ने घर से कलाकृतियों को ये कहकर लेना शुरू कर दिया कि इन पेंटिंगों में कुछ निगेटिव एनर्जी हैं। इसके बाद उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर जेनेवीव को शारीरिक रूप सताने की धमकी दी और महीनों तक घर में कैद करके रखा। करीब एक साल तक सबाइन और उसके साथियों ने महिला को टॉर्चर किया। इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास गई और पूरी कहानी बताई। पुलिस की मानें तो उनके घर से 16 पेंटिंग चोरी हुई थी। जिसमें से 11 कलाकृतियों को बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला की बेटी और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

और पढ़ें:

शराब के नशे में एक्स टीचर ने छात्र के साथ बनाए संबंध, अब बनने जा रही है स्टूडेंट के बच्चे की 'मां'

मैं 19 साल का था और मेरी पत्नी बच्ची थी, अब हमारी बेबी होने वाली हैं, लोग करते हैं अजीब बातें