मरने के 13 साल बाद कोई जिंदा हो सकता है। लेकिन इस केस में ऐसा हुआ है। पत्नी की हत्या के आरोप में पति को 10 साल की जेल हुई थी। वहीं महिला 13 साल बाद जिंदा होकर सबको हैरान कर दिया। पूरा मामला जानकर कह उठेंगे ये कैसा रिश्ता।

रिलेशनशिप डेस्क. पति-पत्नी का रिश्ता जीवन भर का होता है। वो एक दूसरे के साथ हर मौके पर खड़े होते हैं। लेकिन आज के वक्त की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। लड़का और लड़की शादी के बंधन में बंध तो जाते हैं लेकिन इसे निभा नहीं पाते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर यूपी के बहराइच से सामने आया। जहां पति पत्नी की हत्या का दोषी पाया गया और उसे 10 साल की जेल हुई। लेकिन 13 साल बाद महिला जिंदा पाई गई

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल 2009 में महिला हुई गायब

मामला बहराइच के जामापुर का है। साल 2006 में कंधाई की शादी रामवती से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक साल 2009 में यानी शादी के तीन साल बाद रामवती गायब हो गई। बेटी के रहस्मयी परिस्थितियों में गायब होने से उसके परिजनों ने पति कंधाई पर लापता करने का आरोप लगाया। उन्होंने उस पर अगवा करने का आरोप जड़ दिया। 

पत्नी की हत्या का दोषी पाया गया पति

पुलिस ने कार्रवाई की। कोर्ट में सुनवाई हुई और साल 2017 में कोर्ट ने कंधाई को पत्नी की हत्या का दोषी पाया। इसके बाद उसे 10 साल की कैद की सजा सुना दी। लेकिन कंधाई के अलावा कोई और जानता ही नहीं था कि वो निर्दोष है। इसके बाद भी उसे सजा मिल रही है। वो खुद को ठगा महसूस कर रहा होगा। हालांकि कंधाई ने निचली अदालत की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की। छह महीने बाद उसे जमानत मिल गई।

महिला अपनी बहन के घर पर रह रही थी

लेकिन 30 जुलाई 2022 को रामवती के जिंदा होने की खबर मिली और हड़कंप मच गया। कंधाई की एक रिश्तेदार ने रामवती को जिंदा देखा। वो अपनी बहन के घर पर रह रही थी। इसके बाद उसने इसकी सूचना कंधाई को दी। इसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचा और इसकी जानकारी दी। रामगांव के एसएचओ संजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। रामवती वहां पर मौजूद थी। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। एएसपी की माने तो रामवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

और पढ़ें:

8 महीने से घर से गायब था कपल, वापस लौटे तो प्रेमिका ने दिया ऐसा झटका, प्रेमी ने दुनिया को कर दिया अलविदा

23 की लड़की ने 26 साल बड़े शख्स से की शादी, पति को लोग बोलते हैं- शुगर डैडी

यहां मरने के बाद लड़का बनता है दूल्हा, लड़की बनती हैं दुल्हन, निभाई जाती हैं शादी की पूरी रस्में