एक महिला की अजीबो गरीब लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शादीशुदा महिला ने जिस लड़के को सजा दिलाने के लिए जेल भिजवाया था उसे पाने के लिए अपने पति को छोड़ दिया। इतना ही नहीं अब वो खुद से 8 साल छोटे लड़के के बच्चे की मां बनने वाली है।

रिलेशनशिप डेस्क. पति को छोड़कर आठ साल छोटे लड़के के साथ शादी रचाने वाली महिला का नाम मारिसा है। उसने सोशल मीडिया पर अपनी अनोखी लव स्टोरी शेयर की है। जिसमें उसने बताया कि कैसे उसने एक लड़के को जेल भिजवाया फिर उसी से प्यार कर बैठी। अब वो उसके बच्चे की मां बनने वाली है। टिकटॉक पर एक पोस्ट लिखा जिसका कैप्शन दिया,'स्टोरी सुननी है?' तो चलिए हम भी अनोखी लव स्टोरी को यहां सुनते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मारिसा ने बताया कि मैं मौजूदा पति से पहली बार जेल में मिली थी। मैं उस वक्त उनकी केस वर्कर के रूप में काम कर रही थी। वो 17 साल का था। 
मैंने उसे एक साल की सजा दिलाई थी। वह बाहर आया और इसके बाद जो भी हुआ वो इतिहास है। इस घटना के पांच साल बाद हम दोनों हैस्बैंड और वाइफ हैं। हम दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। 

जेल से निकलने के बाद बन गया कनेक्शन

मारिसा आगे बताती है कि जब वो जेल से बाहर निकला तो वो अपने घर चला गया था। लेकिन हम दोनों एक दूसरे से बातचीत करते रहे। फिर धीरे-धीरे हमारे बीच एक कनेक्शन बन गया। मुझे उससे प्यार हो गया था। मैं पहले से शादीशुदा थी। उसके साथ रहने के लिए पहले मुझे पति को तलाक देना पड़ा। इसके बाद घर बेच दिया और उससे शादी कर ली।

मां बनने वाली है मारिसा 

 मारिसा बताती हैं कि वो अब सैलून में काम करती हैं। वो एक बच्चे की मां बनने वाली हैं। वो दिसंबर में मां बन जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन 9 दिसंबर को हैं और मेरा बच्चा भी इसी के आसपास होगा। खुद से 8 साल छोटे लड़के से दूसरी शादी करने पर मारिसा को आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ता है।एक वीडियो में मारिसा एक यूजर का कमेंट पढ़ते नजर आईं। जिसमें उस यूजर ने लिखा था,'तुमने 8 साल छोटे लड़के से शादी की। तुम बीमार हो।' इसे पढ़ते वक्त वो परेशान नजर नहीं आई। कपल एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और दुनिया की बातों की परवाह नहीं करते हैं। 

और पढ़ें:

लूडो में खुद को हार गई 2 बच्चों की मां, रहने लगी मकान मालिक के साथ, पति को बोली-आकर लिखा-पढ़ी कर लो

अपने पार्टनर से यह पांच एक्सपेक्टेशन रखना है एकदम बेकार, कभी सक्सेसफुल नहीं होते ऐसे रिश्ते