शिक्षक और छात्र के बीच रिश्ता भगवान और भक्त की तरह होता है। लेकिन कई बार इस रिश्ते पर कुछ लोग दाग लगाते नजर आते हैं। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक म्यूजिक टीचर ने इस रिश्ते पर कलंक लगाने का काम किया।

रिलेशनशिप डेस्क. टीचर के सम्मान के लिए आज जहां पूरा देश शिक्षक दिवस (Teachers Day 2022) मना रहा है। इस बीच इस तरह की खबर अंदर से झकझोर देती है। माता-पिता अपने बच्चों को ये सोचकर स्कूल भेजते हैं कि उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी। वो वहां सुरक्षित रहेंगे। लेकिन कई बार शिक्षक ही शैतान बन जाते हैं। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 7वीं की छात्रा को एक टीचर की गंदी हरकत का शिकार होना पड़ा। हालांकि पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत उसे जेल में डाल दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला 

स्वामी विवेकानंद स्कूल आर्य नगर कोहका से जुड़ा मामला है। यहां 49 साल के शिक्षक राम अवतार कलिहारी बच्चों को म्यूजिक सिखाने का काम करता था। 1 सितंबर को करीब 12 बजे 7वीं की छात्रा को उसने अकेले देखा। उसने उसे क्लास रूम में बुलाया। इसके बाद वो 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को भेजा जेल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिक्षक की गंदी हरकत की वजह से लड़की काफी डर गई थी। वो घर गई तो दो दिन तक गुमसुम और डरी सी रही। जिसे देखकर बच्ची के परिजनों ने उससे पूछा कि क्या हुआ है। जिसके बाद उसने घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। शिक्षक की इस हरकत से नाराज परिजन थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:जवान हो रहे बच्चे को हो गया प्यार? तो माता-पिता भूलकर ना करें ये गलती, ऐसे लाएं सही रास्ते पर

स्कूल प्रबंधन ने परिजन को दी धमकी

पीड़ित बच्ची के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल से जब इस बात की शिकायत की गई तो उन्होंने इस मामले को दबाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्कूल का रेपोटेशन खराब होगा। जब परिजन नहीं मानें तो उन्हें धमकी तक दी गई।

दरअसल, बच्ची के माता-पिता मरोदा में रहते हैं। वो वहां मजदूरी करती हैं। जबकि वो मौसी के पास कोहका में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस घटना के बाद वो काफी डरी-डरी रहती है। शिक्षक के इस तरह की हरकत से बच्चे के अंदर एक ऐसा डर पैदा हो जाता है जिससे वो जल्द उबर नहीं पाते हैं। 

और पढ़ें:

शादीशुदा प्रेमिका ने बातचीत करने से किया इंकार, तो प्रेमी ने 'डर्टी गेम' की रची साजिश

ब्वॉयफ्रेंड से TV एंकर रचाने जा रही थी शादी, दुल्हन बनने से पहले इस वजह से खुद की ले ली जान