दूल्हे ने बड़े अरमान के साथ दुल्हन का हाथ थामा होगा। उसे क्या पता था कि उसके साथ हनीमून पर जाने से पहले इतना बड़ा धोखा हो जाएगा जिससे वो जीवन भर नहीं उबर पाएगा। हैरान करने वाली कहानी अंबाला से जुड़ा है। 

रिलेशनशिप डेस्क. जब जाना ही था तो क्यों थामा हाथ...जब बेवफाई ही करनी थी तो क्यों लिए थे सात फेरे। ये सवाल शख्स के मन में चल रहा होगा। जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधा था। हनीमून पर जाने के दौरान उसके धोखा हो गया। धोखा किसी और ने नहीं बल्कि उनकी नई नवेली दुल्हन ने दिया। उसकी दुनिया वीरान हो गई है। शादी में धोखा खाए शख्स का दुख ये भी है कि वो इस मामले की रिपोर्ट भी नहीं लिखवा सकता है। चलिए पूरा मामला बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नूंह के रहने वाले युवक की तीन-चार महीने पहले शादी हुई थी। वो शनिवार ( 10 सितंबर) हनीमून ट्रिप पर निकले थे। न्यूली वेड कपल ने नूंह से कालका-हावड़ा एक्सप्रेस में सवार हुए थे। उन्हें कालका से शिमला घूमने जाना था। ट्रेन में दोनों खुश थे। रात होने पर पत्नी अपनी सीट पर सो गई और पति अपने सीट पर। रात में 2.25 बजे जब ट्रेन छावनी रेलवे स्टेशन पहुंची। तब शख्स की नींद खुल गई। उसने देखा कि सीट पर सो रही पत्नी गायब है। उसने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। छावनी स्टेशन पर उतर वो अपनी नई नवेली दुल्हन को खोजना शुरू किया। जब वो नहीं मिली तो निराश हो गया और इसकी सूचना नूंह में परिजनों को दे दी। 

मौसेरे भाई ने दुल्हन को चुराया

इसके बाद वो मदद के लिए जीआरपी थाना पहुंचा। वहां उसे पुलिस को पूरा वाकया पताया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी में जो दिखा उससे पति का दिल बैठ गया। उसे पैरों के तले की जमीन घिसक गई थी। फुटेज में दिख रहा था कि ट्रेन से महिला एक युवक से साथ उतरती है और बिना जोर जबरदस्ती के उसके साथ जा रही हैं। पति ने उस युवक की पहचान आफताब के रूप में की। जो उसका मौसेरा भाई है। 

रिश्ते से उठा भरोसा?

आफताब कुछ दिन पहले ही ओमान से आया है। मामला परिवार से जुड़ा था इसलिए पति ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। उसने दोनों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया। लेकिन अपनी पत्नी और भाई से धोखा खाए इंसान की मनोदशा क्या होगी आप समझ सकते हैं। जीवन भर वो किसी रिश्ते पर भरोसा नहीं कर पाएगा।

और पढ़ें:

एयरपोर्ट पर मुलाकात...हनीमून पर बच्चा, पढ़ें इस कपल की फिल्मी लव स्टोरी

11 साल की बेटी को बर्गर का लालच देकर मां-बाप ने किया ऐसा धोखा, सुनकर रूह कांप उठेगी

ब्लैक डायरी: शादी की पहली रात पति की हकीकत जान पत्नी रह गई दंग, 10 साल बाद भी देता है दर्द