पहले अपनी दोस्त के साथ उसने खाना खाया। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गया। फिर क्या था पागल लड़की ने अपनी फीमेल दोस्त को 27 बार चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे की वजह जानकर दहल जाएंगे।

रिलेशनशिप डेस्क. पहले वो अपनी फीमेल दोस्त से मिली। इसके बाद दोनों ने मॉल में फूड एन्जॉय किया। फिर साथ में वॉशरूम गए और वहां मौत का खूनी खेल हुआ। दोस्ती के रिश्ते पर सवालिया निशान लगाते हुए लड़की ने अपनी दोस्त पर एक दो बार नहीं बल्कि 27 बार चाकू से वार किया। जिसके बाद दूसरी लड़की ने दम तोड़ दिया। दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई कि एक लड़की कातिल बन गई। तो वारदात की कहानी उसके ब्वॉयफ्रेंड से शुरू होती है। थाईलैंड के राजधानी बैंकॉक में हुई वारदात में शामिल दोनों लड़कियां चीन की रहने वाली हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्वॉयफ्रेंड के साथ अफेयर से नाराज लड़की ने उठाया खतरनाक कदम

तांग जुन नाम की लड़की को लगता था कि उसकी दोस्त जियोंग जी का अफेयर उसके ब्वॉयफ्रेंड से चल रहा है। इसे लेकर उनके बीच बहस हुई और फिर क्या था तांग जुन का दिमाग घूम गया और उसने सोचने समझने की शक्ति खो दी। उसने वो किया जो कोई भी सामान्य इंसान नहीं कर सकता है। जियोंग को बैंकॉक के 'अर्बन स्‍कवॉयर शॉपिंग सेंटर' में 27 बार चाकू से दनादन हमला करके मौत के घाट उतार दिया। घटना 22 नवंबर की है। 

प्यार की भाषा समझाते-समझाते खुद प्यार में पड़ गई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृतक लड़की जियोंग जी, तांग जुन के लिए एंटरप्रेटर के तौर पर काम करती थीं। आरोपी महिला तांग जुन पुलिस की जद में है। उससे पूछताछ हो रही है। पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि तांग जुन की रूसी ब्वॉयफ्रेंड से सोशल मीडिया एप पर मुलाकात हुई थी। तांग ने जियोंग को इंटरप्रेटर के तौर पर हायर किया, ताकि वो रूसी ब्वॉयफ्रेंड के साथ बातचीत कर सके, उसकी भाषा जान सके। लेकिन जियोंग का उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ अफेयर शुरू हो गया। ये बात तांग को इतनी बुरी लगी कि उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया।

तांग ने 'अर्बन स्‍कवॉयर शॉपिंग सेंटर' में जियोंग को बुलाया। दोनों इसे लेकर बात भी की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो तांग ने जियांग को वॉशरूम में ले जाकर मार डाला। हत्या के बाद मॉल में हंगामा हो गया।सूचना मिलने पर गार्ड पहुंचा और तांग को पुलिस के हवाले कर दिया।

और पढ़ें:

ब्रेकफास्ट से पहले एक कप कॉफी सेहत को पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान,शोध में खुलासा

34 साल पहले महिला का बेरहमी से हुआ था रेप, DNA से अब जाकर हुआ 2 रेपिस्ट भाइयों की पहचान