उसने ना तो किसी के साथ डेट किया है और ना ही किसी के साथ अभी तक शादी हुई है। फिर भी 48 बच्चों का पिता बन चुका है। इतना ही नहीं जब लड़कियों को उसके बारे में एक चीज पता चलती है तो वो उससे दूरी बना लेती हैं। 

रिलेशनशिप डेस्क. हर औरत का ख्वाब होता है मां बनने की। लेकिन कभी-कभी महिलाओं का ये सपना अधूरा रह जाता है। इस अधूरे ख्वाब को पूरा करने का काम करते हैं काइल गोर्डी। 31 साल के काइल लॉस एंजिल्स में रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि वो कैसे महिलाओं को मां बनाते हैं। क्या वो डॉक्टर हैं। तो नहीं वो स्पर्म डोनर हैं और अब तक बिना शादी के 48 बच्चों के बाप बन गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिना शादी के वो 48 बच्चों के पापा है और इनके 10 बच्चे और होने वाले हैं। काइल स्पर्म अकेली मां, लेस्बियन कपल या फिर वैसे कपल्स को अपना स्पर्म डोनेट करते हैं जो स्वस्थ स्पर्म नहीं मिलने की वजह से बच्चा पैदा नहीं कर पा रहे हैं। काइल का ये काम कुछ लोगों के लिए तारीफ का विषय है तो कुछ इसे गलत मानते हैं। काइल के इस काम के बारे में जब लड़कियों को पता चलता है तो वो उनसे दूर भागती है। वो काइल के साथ डेट नहीं करती हैं। 

10 से किसी लड़की संग नहीं किया डेट

काइल बताते हैं कि मैंने 10 साल से किसी को डेट नहीं किया है। मैं लड़कियों को जब अपने स्पर्म डोनर होने के बारे में बताता हूं तो इसके बाद वो मुझमें इंटरेस्टेंड नहीं होती हैं। वो मुझसे दूर चली जाती हैं। वो बताते हैं कि जब लड़कियों को पता चलता है तो मुझसे कहती हैं कि वो इस बात को समझती हैं कि मैं महिलाओं की मदद करता हूं, लेकिन वे किसी ऐसे शख्स के साथ नहीं रहना चाहती हैं जिसके दूसरे महिलाओं के साथ बच्चे हों। 

अब तक 4 दर्जन महिलाओं को कर चुके हैं प्रेग्नेंट

काइल ने स्पर्म डोनेशन का काम कब से शुरू किया इसके बारे में बताते हैं,'8साल पहले एक लेस्बियन कपल ने मुझसे स्पर्म डोनेट करने का अनुरोध किया था। मैंने किया और उनके बच्चे हो गए। इसके बाद ऑनलाइन रिक्वेस्ट आने लगे और मैं महिलाओं को स्पर्म डोनेट करता हूं। उनकी वजह से 8 सालों से 4 दर्जन महिलाएं मां बन चुकी हैं। काइल स्पर्म किसी बैंक में डोनेट नहीं करते हैं बल्कि सीधे महिलाओं तक पहुंचाते हैं। 

और पढ़ें:

17 साल से 3 बच्चों के पिता अपनी पत्नी को दे रहा था धोखा, फेसबुक ने खोल दिया पोल

अगर ये 6 बातें पति-पत्नी के बीच हर रोज हो रही है, तो समझ जाइए टूटने वाली है शादी