Adhik Maas 2026: अधिक मास में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं? अधिक मास में जन्म लेने वाले लोगों में कौन सी विशेषता होती है? क्या अधिक मास में जन्म लेने वाले लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है?

Adhik Maas Birth Astrology: इन दिनों ज्येष्ठ का अधिक मास चल रहा है, जो 15 जून तक रहेगा। अधिक मास हर 3 साल में आता है। धर्म ग्रंथों में इसे बहुत ही पवित्र माना गया है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। मान्यता है कि अधिक माह में जन्म लेने वाले लोगों में कुछ विशेष गुण होते हैं जो इन्हें औरों से अलग बनाते हैं। ऐसा भी कहते हैं इस महीने में जन्मे लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। आगे जानिए क्यों खास होते हैं अधिक मास में जन्मे लोग…

ये भी पढ़ें-
Sawan 2026 Start Date: क्यों 1 महीना देर से आएगा सावन, कब से शुरू होगा, कितने सोमवार होंगे?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धार्मिक होते हैं अधिक मास में जन्मे लोग

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास में जन्मे लोग जन्म से ही धार्मिक स्वभाव के होते हैं। इन झुकाव पूजा-पाठ, धर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक होता है। ये लोग आध्यात्म के गहरे अर्थ को समझने की कोशिश करते हैं। ये लोग कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य नहीं खोते। वे सोच-समझकर निर्णय लेने में विश्वास रखते हैं। ये लोग परिवार का नाम रौशन करते हैं।

ये भी पढ़ें-
Morning Mantra: आंख खुलते ही बोलें 10 सेकंड का ये मंत्र, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी

दयालु और परोपकारी स्वभाव

अधिक मास में जन्मे लोग दूसरों की मदद करने वाले और संवेदनशील होते हैं। जरूरतमंदों की सहायता करने में इन्हें विशेष संतोष मिलता है। ऐसे लोग अपने संबंधों और रिश्तों को महत्व देते हैं और इन्हें निभाने में हमेशा आगे रहते हैं। यही कारण है परिवार में सभी लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं। इन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा मानी जाती है।

संघर्ष के बाद मिलती है सफलता

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ये लोग अगर किसी गरीब परिवार में भी जन्म लेते हैं तो अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करते हैं। इन लोगों को जीवन में सफलता थोड़ी देर से मिल सकती है, लेकिन मेहनत और लगन के दम पर वे अपने लक्ष्य हासिल कर लेते हैं। ये किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते हैं और जीवन में हमेशा अपने आदर्शों का पालन करते हैं।

कैसा होता है अधिक मास में जन्मे लोगों का भविष्य?

अधिक मास में जन्मे लोगों का भविष्य बहुत ही अच्छा होता है। इनके जीवन में पैसों की कमी नहीं होती। ऐसे लोग भगवान विष्णु की कृपा से हर तरह का सुख भोगते हैं और नाम भी कमाते हैं। इनका पारिवारिक जीवन भी सुखमय होता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।