MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त सहित पूरी डिटेल

Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीय को धर्म ग्रंथों में बहुत ही शुभ तिथि बताया गया है। यही कारण है इस दिन लोग शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि बिना मुहूर्त के भी कर लेते हैं। इस दिन सोना खरीदने का भी विशेष महत्व है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Apr 18 2026, 10:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें अक्षय तृतीया से जुड़ी पूरी डिटेल
Image Credit : ChatGPT

जानें अक्षय तृतीया से जुड़ी पूरी डिटेल

Akshaya Tritiya Kab Hai: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर अक्षय तृतीया का उत्सव मनाया जाता है। धर्म ग्रंथो में इसे अबूझ और स्वयंसिद्ध मुहूर्त बताया गया है। इस बार अक्षय तृतीया की डेट को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद की स्थिति बन रही है, जिसके चलते ये पर्व 2 दिन तक मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवी लक्ष्मी ने कुबेर को धन का स्वामी बनाया था, इसलिए इस तिथि पर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आगे जानिए कब है अक्षय तृतीया, कैसे करें देवी लक्ष्मी की पूजा, शुभ मुहूर्त, मंत्र आदि खास बातें…


ये भी पढ़ें-
Parshuram Jayanti 2026: कब है परशुराम जयंती, कैसे करें पूजा? जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कब है अक्षय तृतीया?
Image Credit : Getty

कब है अक्षय तृतीया?

पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल, रविवार की सुबह 10 बजकर 49 मिनिट से शुरू होगी जो 20 अप्रैल, सोमवार की सुबह 07 बजकर 27 मिनिट तक रहेगी। चूंकि अक्षय तृतीया पर्व से संबंधित सभी कार्य दोपहर में किए जाते हैं, इसलिए ये पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी। जहां सूर्योदय तिथि से पर्व मनाते हैं, वहां ये पर्व 20 अप्रैल को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya Upay: इस दिन 5 जगह दीपक जलाएं, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन

35
अक्षय तृतीया 2026 शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

अक्षय तृतीया 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 07:41 से 09:16 तक
सुबह 09:16 से 10:51 तक
सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 (श्रेष्ठ मुहूर्त)
दोपहर 12:00 से 12:51 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:00 से 03:35 तक

45
अक्षय तृतीया पूजा विधि-मंत्र
Image Credit : Asianet News

अक्षय तृतीया पूजा विधि-मंत्र

- अक्षय तृतीया की सुबह यानी 19 अप्रैल को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की पूरी तैयारी कर लें।
- शुभ मुहूर्त शुरू होने पर भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करें। इसके लिए एक पटिए पर इनकी तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। सबसे पहले दीपक जलाएं।
- गाय के दूध से विष्णु-लक्ष्मी प्रतिमा का अभिषेक करें। फूलों की माला पहनाएं। अबीर, गुलाल, चावल, फूल, पान, फल, वस्त्र, नारियल आदि चीजें एक-एक चढ़ाते रहें।
- पूजा करते समय ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं मंत्र का जाप करते रहें। खीर का भोग भी लगाएं। आरती करें और प्रसाद भक्तों में बांट दें।
- पूजा के बाद सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। अक्षय तृतीया पर देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से धन सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

55
देवी लक्ष्मी की आरती हिंदी में
Image Credit : undplash

देवी लक्ष्मी की आरती हिंदी में

ऊं जय लक्ष्मी माता, जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसिदिन सेवत हर विष्णु-धाता।। ऊं।।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।। ऊं...।।
दुर्गारूप निरंजनि, सुख-सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, रिद्धि-सिद्धि धन पाता।। ऊं...।।
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधिकी त्राता।। ऊं...।।
जिस घर तुम रहती, तहँ सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहिं घबराता।। ऊं...।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न हो पाता।
खान-पान का वैभव सब तुमसे आता।। ऊं...।।
शुभ-गुण-मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहिं पाता।। ऊं...।।
महालक्ष्मी(जी) की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।। ऊं...।।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
अक्षय तृतीया

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chanakya Niti: कौन-से 4 काम करने के बाद तुरंत नहाएं? आचार्य चाणक्य ने बताई वजह
Recommended image2
Bahula Chaturthi 2026: कब करें बहुला चतुर्थी व्रत? जानें सही डेट, चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त
Recommended image3
Raksha Bandhan 2026 Date: रक्षा बंधन 27 या 28 अगस्त को? जानिए दो दिनों का कन्फ्यूजन क्यों, भद्रा का समय और शुभ मुहूर्त
Recommended image4
Sugar Price Hike: किस ग्रह की शांति के लिए किया जाता है शक्कर का दान? जानें ज्योतिष में चीनी का महत्व
Recommended image5
Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण? जानें भारत में असर और राखी बांधने का शुभ समय
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved