MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Bahuda Rath Yatra 2026: 23 या 24 जुलाई, कब निकलेगी भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा?

Bahuda Rath Yatra 2026: 23 या 24 जुलाई, कब निकलेगी भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा?

Bahuda Yatra 2026 Date: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा विश्व प्रसिद्ध है। इसे देखने देश ही नहीं विदेश से भी लाखों भक्त यहां आते हैं।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 18 2026, 11:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें बहुड़ा यात्रा से जुड़ी रोचक बातें
Image Credit : ANI

जानें बहुड़ा यात्रा से जुड़ी रोचक बातें

Kab Hai Bahuda Yatra: ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं के प्रमुख चार धामों में से भी एक है। आषाढ़ मास में यहां हर साल रथयात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ में बैठाकर नगर भ्रमण करवाया जाता है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ 8 दिन अपनी मौसी के घर यानी गुंडिचा मंदिर में रुकते हैं। भगवान जगन्नाथ की यात्रा जब लौटती है तो इसे बहुड़ा यात्रा कहते हैं। धर्म ग्रंथों में इसका भी विशेष महत्व बताया गया है। जानें इस बार कब है बहुड़ा यात्रा…


Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कब निकलती है बहुड़ा यात्रा?
Image Credit : ANI

कब निकलती है बहुड़ा यात्रा?

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मंदिर से शुरू होती है। इस बार ये रथयात्रा 16 जुलाई को निकाली जा चुकी है। इस यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे 8 दिन रूकते हैं और आषाढ़ शुक्ल दशमी तिथि को अपने घर यानी मुख्य मंदिर की ओर लौटते हैं। भगवान जगन्नाथ की वापसी की इस यात्रा को ही बहुड़ा यात्रा कहते हैं।

35
कब है बहुड़ा यात्रा 2026?
Image Credit : ANI

कब है बहुड़ा यात्रा 2026?

इस बार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 23 जुलाई, गुरुवार की सुबह 7 बजकर 03 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 25 जुलाई, शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 13 मिनिट तक रहेगी। चूंकि दशमी तिथि का सूर्योदय 24 जुलाई को होगा, इसलिए इसी दिन बहुड़ा यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथों में बैठकर अपने घर यानी मुख्य मंदिर की ओर यात्रा करेंगे। बहुड़ा यात्रा को कार वापसी उत्सव भी कहते हैं।


ये भी पढ़ें-
Jagannath Rath Yatra 2026: किस मंदिर को कहते हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर?

45
बहुड़ा यात्रा के बाद क्या होता है?
Image Credit : Asianet News

बहुड़ा यात्रा के बाद क्या होता है?

बहुड़ा यात्रा के अगले दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को रथ पर ही सोने के आभूषणों से सजाया जाता है। इस परंपरा को सुना बेशा या राजवेश कहा जाता है। लाखों श्रद्धालु इस दिव्य स्वरूप के दर्शन करते हैं। इसके बाद भगवान को विशेष पेय का भोग लगाते हैं जिसे अधर पाना कहते हैं। मान्यता है कि यह भोग रथों पर विराजमान अदृश्य देवताओं और गणों को समर्पित होता है।

ये भी पढ़ें-
Lord Jagannath Bhajan: ‘जगन्नाथ चका नैन नीलाचल वारे’, सुनें भगवान जगन्नाथ के ये फेमस भजन, खो जाएं भक्ति में

55
क्या है रसगुल्ला दिवस?
Image Credit : ANI

क्या है रसगुल्ला दिवस?

सुना बेशा और अधर पाना की परंपरा के बाद भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ पुनः मंदिर में प्रवेश करते हैं। लेकिन इसके पहले वे देवी देवी लक्ष्मी को रसगुल्ला देकर प्रसन्न करते हैं। इस परंपरा को नीलाद्रि बीजे कहते हैं। देवी लक्ष्मी को रसगुल्ला भेंट करने के कारण इसे रसगुल्ला दिवस भी कहा जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
जगन्नाथ रथ यात्रा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sawan 2026: सावन में होंगे 2 ग्रहण, क्या ये भारत में भी दिखेंगे? जानें डेट-टाइम सहित पूरी डिटेल
Recommended image2
Puja Tradition: पूजा के बाद कपूर आरती क्यों, क्या हैं इसके फायदे? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
Recommended image3
Jagannath Rath Yatra 2026: किस मंदिर को कहते हैं भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर?
Recommended image4
Sawan Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार कब है? नोट कीजिए डेट, मुहूर्त और महत्व
Recommended image5
Aniruddha Chaturthi Vrat Katha: अनजाने में किए गए व्रत से कैसे मिला मोक्ष? पढ़ें अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत की ये कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved