Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य के अनुसार पत्नी को किन 4 स्थानों पर साथ नहीं ले जाना चाहिए? परिवार की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चाणक्य ने क्या महत्वपूर्ण सीख दी है? शत्रुओं या विरोधियों के बीच पत्नी को साथ ले जाने से क्या नुकसान हो सकता है?

Chanakya Niti For Married Life: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन, परिवार, समाज और रिश्तों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण बातें यानी टिप्स बताई हैं। चाणक्य की टिप्स आज के समय में भी हमें सही निर्णय लेने की सोच प्रदान करती है। चाणक्य ने अपनी एक नीति में कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताया है जहां पत्नी को भूलकर भी साथ नहीं ले जाना चाहिए। ऐसा करने से कुछ अनर्थ होने का भय रहता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 जगह…

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: महिलाओं की ये 5 आदतें मिट्टी में मिला देती हैं परिवार का सम्मान

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शत्रु या विरोधियों के बीच

चाणक्य के अनुसार, जहां शत्रु या विरोध करने वाले लोग मौजूद हों, वहां पत्नी को साथ नहीं लेना जाना चाहिए। विरोधी व्यक्ति पत्नी को साथ देखकर आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे स्थानों पर पत्नी की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। इसलिए ऐसे स्थानों पर पत्नी को साथ न ले जाएं।

ये भी पढ़ें-
Chanakya Niti: पत्नी को अधिक देर तक दरवाजे या खिड़की पर क्यों नहीं खड़ा होना चाहिए?

गोपनीय चर्चा में न ले जाएं

अगर पति को किसी गोपनीय चर्चा में जाना हो तो ऐसे स्थान पर भी पति को साथ नहीं ले जाना चाहिए। अगर घर पर भी ऐसी चर्चा हो तो पत्नी को उस स्थान से दूर रखना चाहिए। चाणक्य का मानना है कि किसी भी योजना की सफलता उसकी गोपनीयता पर निर्भर करती है। स्त्रियों का स्वभाव चंचल होता है, वे बातों ही बातों में गुप्त बातें भी दूसरों को बता देती हैं।

विवाद या झगड़े वाले स्थान

जिस स्थान पर पहले से तनाव, झगड़ा या विवाद चल रहा हो, वहां पत्नी को साथ ले जाना उचित नहीं माना गया है। ऐसे स्थानों पर स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है। इससे आपके साथ-साथ पत्नी की जान का खतरा हो सकता है। आप अकेले हो तो स्वयं की रक्षा कर सकते हैं लेकिन पत्नी साथ होने पर आप कमजोर हो सकते हैं। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

खतरे वाली यात्रा में

यदि आपको किसी ऐसी यात्रा पर जाना हो, जहा जान का जोखिम हो जैसे जंगल, युद्ध क्षेत्र तो पत्नी को भूलकर भी साथ न ले जाएं। पत्नी की जिम्मेदारी पूरी तरह से पति पर होती है। ऐसे स्थानों पर पत्नी का ध्यान रख पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए या तो ऐसी यात्रा को टाल दें और यदि यात्रा जरूरी हो तो पत्नी को साथ न ले जाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।