Dhanteras 2026 Auspicious Time for Shopping: धनतेरस 2026 पर सोना-चांदी, बर्तन और वाहन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है? जानें 6 नवंबर को खरीदारी और पूजा का सही समय।

Dhanteras 2026 Shubh Muhurat for Purchase: दिवाली 2026 की शुरुआत 6 नवंबर, शुक्रवार, धनतेरस से हो रही है। धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीददारी बेहद शुभ मानी जाती है। यदि आप भी धनतेरस पर सोना-चांदी, वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इस बार का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें। दिवाली से पहले आने वाला यह त्योहार खरीदारी के लिहाज से बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शुभ समय में नई वस्तुएं घर लाने से सुख-समृद्धि आती है। यही वजह है कि लोग सोने-चांदी के गहनों से लेकर बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान तक खरीदते हैं। ऐसे में जानिए धनतरेस 2026 पर खरीदारी के लिए कौन-सा समय सबसे अच्छा रहेगा और किस मुहूर्त में क्या खरीद सकते हैं।

कब है धनतेरस 2026? जानें त्रयोदशी तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी। इसका समापन 7 नवंबर को सुबह 11:45 बजे होगा। उदया तिथि और प्रचलित परंपरा के अनुसार धनतेरस का पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा।

ये भी देखें- Diwali 2026: 7 या 8 नवंबर? कब है छोटी-बड़ी दिवाली, धनतेरस से भाई दूज तक जानें डेट और शुभ मुहूर्त

सोना-चांदी खरीदने के लिए कौन-सा मुहूर्त है शुभ?

धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना सबसे लोकप्रिय परंपराओं में शामिल है। दिए गए पंचांग विवरण के मुताबिक, 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से खरीदारी का शुभ समय शुरू होगा, जो 7 नवंबर की सुबह 6:37 बजे तक रहेगा। यानी नौकरी या दूसरे कामों में व्यस्त लोग भी अपनी सुविधा के अनुसार इस अवधि में खरीदारी कर सकते हैं।

बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान कब खरीदें?

अगर आप धनतेरस पर बर्तन, वाहन, मोबाइल, टीवी या घर के दूसरे जरूरी सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो चौघड़िया मुहूर्त देख सकते हैं।

6 नवंबर के दिन के शुभ चौघड़िया-

  • लाभ: सुबह 7:54 से 9:16 बजे तक
  • अमृत: सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक
  • शुभ: दोपहर 12:01 से 1:23 बजे तक
  • चर: शाम 4:07 से 5:30 बजे तक

रात के शुभ चौघड़िया-

  • लाभ: रात 8:45 से 10:23 बजे तक
  • शुभ: 7 नवंबर की रात 12:01 से 1:39 बजे तक
  • अमृत: रात 1:39 से 3:17 बजे तक

ये भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना शुभ, 11 या 21? जानें क्या कहती है मान्यता

धनतेरस पूजा का शुभ समय क्या है?

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा के लिए शाम 6:19 से रात 8:17 बजे तक का समय बताया गया है। प्रदोष काल शाम 5:49 से रात 8:23 बजे तक रहेगा। इस दौरान परिवार के साथ पूजा और दीपदान किया जा सकता है।