MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Dhundhiraj Chaturthi 2026 Date: 20 या 21 फरवरी, कब करें ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत? जानें मंत्र-मुहूर्त और चंद्रोदय का टाइम

Dhundhiraj Chaturthi 2026 Date: 20 या 21 फरवरी, कब करें ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत? जानें मंत्र-मुहूर्त और चंद्रोदय का टाइम

Dhundhiraj Chaturthi 2026 Kab Hai: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ढुण्ढिराज चतुर्थी कहते हैं। इस चतुर्थी व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार ढुण्ढिराज चतुर्थी का व्रत फरवरी 2026 में किया जाएगा। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 19 2026, 03:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें ढुण्डिराज चतुर्थी व्रत से जुड़ी हर बात
Image Credit : Getty

जानें ढुण्डिराज चतुर्थी व्रत से जुड़ी हर बात

Kab Kare Dhundhiraj Chaturthi Vrat 2026: भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि को व्रत किय जाता है। इनमें से शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायकी चतुर्थी कहते हैं। साल में कुल 12 विनायकी चतुर्थी आती है, इन सभी के अलग-अलग नाम हैं। इनमें से फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का नाम ढुण्डिराज है। इस चतुर्थी का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार ये व्रत फरवरी 2026 में किया जाएगा। आगे जानिए ढुण्डिराज चतुर्थी की डेट, पूजा विधि, शुभ योग, मुहूर्त आदि की जानकारी…


ये भी पढ़ें-
Astro Tips: कमाई का कितना हिस्सा दान देना चाहिए? जानें जरूरी नियम

26
कब करें ढुण्डिराज चतुर्थी व्रत 2026?
Image Credit : Getty

कब करें ढुण्डिराज चतुर्थी व्रत 2026?

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 फरवरी, शुक्रवार की दोपहर 02 बजकर 38 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 21 फरवरी, शनिवार की दोपहर 01 बजे तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि का सूर्योदय 21 फरवरी, शनिवार को होगा, इसलिए इसी दिन ढुण्ढिराज चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे।


ये भी पढ़ें-
Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में कब खेली जाएगी लड्डूमार और लट्ठमार होगी? यहां जानें पूरा शेड्यूल

36
ढुण्ढिराज चतुर्थी का व्रत 2026 शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

ढुण्ढिराज चतुर्थी का व्रत 2026 शुभ मुहूर्त

21 फरवरी, शनिवार को ढुण्ढिराज चतुर्थी का व्रत पूजा का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 27 मिनिट से दोपहर 01 बजे तक रहेगा। अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं-
- सुबह 08:24 से 09:49 तक
- दोपहर 12:40 से 02:05 तक
- दोपहर 03:31 से शाम 04:56 तक

46
ढुण्ढिराज चतुर्थी 2026 पर कब निकलेगा चांद?
Image Credit : Getty

ढुण्ढिराज चतुर्थी 2026 पर कब निकलेगा चांद?

21 फरवरी, शनिवार को चंद्रोदय रात को लगभग 8 बजकर 56 मिनिट पर होगा। अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में आंशिक परिवर्तन हो सकता है। बादल होने के कारण अगर चंद्रमा दिखाई न दे तो चंद्रोदय की दिशा में पूजा करके व्रत पूरा कर सकते हैं।

56
ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत- पूजा विधि
Image Credit : Getty

ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत- पूजा विधि

- 21 फरवरी, शनिवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करे। इसके बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत-पूजा का संकल्प लें। दिन भर व्रत के नियमों का पालन करना जरूरी है। शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की पूरी तैयारी कर लें।
- शुभ मुहूर्त शुरू हो जाए तो किसी साफ स्थान पर लकड़ी के बाजोट पर श्रीगणेश की प्रतिम या चित्र स्थापित कर तिलक लगाएं, फूलों की माला पहनाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। पूजा करते समय ऊं गं गणपतये नम: का जाप करते रहें।
- जनेऊ, अबीर, गुलाल, रोली, दूर्वा, चावल, कुमकुम, वस्त्र, जनेऊ, पान, नारियल आदि चीजें भी चढ़ाएं। भगवान को अपनी इच्छा अनुसार भोग लगाएं और आरती करें। जब चंद्रमा उदय हो जाए तो जल से अर्ध्य दें और फूल-चावल भी चढ़ाएं।
- अनेक धर्म ग्रंथों में इस व्रत का महत्व बताया गया है। इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। अगर कोई विशेष मनोकामना हो तो पूजा के दौरान वह भी बोलनी चाहिए, जिससे वह शीघ्र ही पूरी हो सके।

66
गणेशजी की आरती लिरिक्स हिंदी में
Image Credit : Getty

गणेशजी की आरती लिरिक्स हिंदी में

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
एक दंत दयावंत, चार भुजाधारी
माथे पे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
हार चढ़ै, फूल चढ़ै और चढ़ै मेवा
लड्डुअन को भोग लगे, संत करे सेवा ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
दीनन की लाज राखो, शंभु सुतवारी
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी ॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mahakal Mandir Ujjain: कैसे करें बाबा महाकाल की संध्या-शयन आरती की बुकिंग, कितने पैसे लगेंगे? जानें पूरी प्रोसेस
Recommended image2
Ramadan Sehri-Iftar Time 2026: रमजान शुरू, नोट करें पूरे महीने के सेहरी-इफ्तार का टाइम
Recommended image3
Texas Hanuman Statue Controversy: MAGA एक्टिविस्ट ने क्यों बताया ‘Third World Attack’?
Recommended image4
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दिन जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं? जानिए
Recommended image5
Ramadan 2026 Start Date in India: रमजान कब से शुरू होगा? जानें सही तारीख और Sehri-Iftar टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved