Roop Chaudas 2026 Abhyang Snan Muhurat: रूप चौदस 2026 कब है, 7 या 8 नवंबर? जानें छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी की सही तारीख, अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त, चतुर्दशी तिथि और इस दिन का धार्मिक महत्व।

Roop Chaudas 2026 Date and Time: दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव में रूप चौदस का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे नरक चतुर्दशी, नरक चौदस और छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले अभ्यंग स्नान करने की परंपरा है। लेकिन इस साल रूप चौदस की तारीख को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि यह पर्व 7 नवंबर को मनाया जाएगा या 8 नवंबर को? जानिए सही तारीख, अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्व।

रूप चौदस 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में नरक चतुर्दशी यानी रूप चौदस रविवार, 8 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 47 मिनट से शुरू होगी और 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। चतुर्दशी तिथि के दौरान सूर्योदय से पहले अभ्यंग स्नान का विधान होने के कारण 8 नवंबर को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी।

ये भी देखें- Diwali 2026: 7 या 8 नवंबर? कब है छोटी-बड़ी दिवाली, धनतेरस से भाई दूज तक जानें डेट और शुभ मुहूर्त

रूप चौदस 2026 अभ्यंग स्नान का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार 8 नवंबर को अभ्यंग स्नान का शुभ समय सुबह 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस तरह स्नान के लिए कुल 57 मिनट का मुहूर्त मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Kali Puja 2026 Date: कब मनाई जाएगी काली पूजा? जानें डेट, शुभ मुहूर्त, निशिता काल और पूजा का महत्व

क्यों किया जाता है रूप चौदस पर अभ्यंग स्नान?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रूप चौदस पर सूर्योदय से पहले शरीर पर तेल लगाकर स्नान करना शुभ माना जाता है। इसे अभ्यंग स्नान कहते हैं। इस दिन तिल के तेल और उबटन का इस्तेमाल करने की परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से शरीर की शुद्धि होती है और नकारात्मकता दूर होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर उसके अत्याचारों से लोगों को मुक्ति दिलाई थी। इसी विजय की स्मृति में नरक चतुर्दशी मनाई जाती है।