Hanuman Jayanti Kab Hai 2026: इस बार हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा की डेट को लेकर कंफ्यूजन है। ऐसे में जानिए हनुमान जयंती 2026 कब है 1 या 2 अप्रैल? हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और इस पावन दिन हनुमान जन्मोत्सव का धार्मिक महत्व।
Hanuman Jayanti Date 2026: हनुमान जयंती 2026 (Hanuman Jayanti 2026) हर साल चैत्र पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। लेकिन इस साल चैत्र पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों में हनुमान जयंती 2026 की डेट को लेकर भी भ्रम की स्थिति है। चैत्र पूर्णिमा को भगवान हनुमान (Lord HanumanJayanti) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि इस बार हनुमान जयंती 1 अप्रैल को है या 2 अप्रैल 2026 को? अगर आप भी हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा की डेट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो जानिए हनुमान जयंती 2026 की सही डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हनुमान जी के शक्तिशाली मंत्र।
हनुमान जयंती 2026 कब है, 1 या 2 अप्रैल? (Hanuman Jayanti 2026 Date)
पंचांग के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि (Chaitra Purnima 2026 Date) की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को सुबह 07:06 बजे से हो रही है और इसका समापन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 07:41 बजे होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि (जिस दिन सूर्योदय के समय तिथि रहे) को ज्यादा महत्व दिया जाता है। इसी नियम के अनुसार हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026: जानिए हनुमान जी की पत्नी सुवर्चला देवी कौन थीं?
हनुमान जयंती 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti Puja Subh Muhurat)
हनुमान जयंती 2026 पूजा का तीन समय सबसे शुभ नीचे देखें-
- सुबह: 06:11 बजे से 07:45 बजे तक (सबसे उत्तम समय)
- अभिजीत मुहूर्त: 12:00 बजे से 12:50 बजे तक
- शाम: 06:39 बजे से 08:06 बजे तक
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: 1 ग्लास पानी का ये आसान उपाय, रातों-रात बदल सकती है किस्मत
हनुमान जयंती पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)
इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ भगवान हनुमान की पूजा करते हैं। हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए-
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- घर या मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें।
- घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- फूल, चोला और प्रसाद अर्पित करें।
- सुंदर कांड और रामायण पाठ करें।
- हनुमान जायंती पर कई जगहों पर भंडारा, रामायण पाठ और शोभायात्राएं भी आयोजित की जाती हैं।
हनुमान जी के शक्तिशाली मंत्र (Hanuman Mantra)
- ॐ हनुमते नमः
- ॐ अंजनीसुताय नमः
- ॐ हनुमते रुद्रात्मकाय नमः
हनुमान जयंती का महत्व (Hanuman Jayanti Importance)
भगवान हनुमान को शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। वे भगवान राम के परम भक्त हैं और उन्हें संकटमोचक कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से भय और संकट दूर होते हैं। रोगों से राहत मिलती है और जीवन में साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।
