MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Hanuman Jayanti 2026: कैसे करें हनुमानजी की पूजा-कौन-सा मंत्र बोलें? मुहूर्त सहित जानें पूरी डिटेल

Hanuman Jayanti 2026: कैसे करें हनुमानजी की पूजा-कौन-सा मंत्र बोलें? मुहूर्त सहित जानें पूरी डिटेल

Hanuman Jayanti 2026: इस बार हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सभी हनुमान मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की जाएगी और भक्तों द्वारा विशेष पूजन भी किया जाएगा। पूरे देश में इस दिन उत्साह का माहौल रहेगा।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Apr 02 2026, 05:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
जानें हनुमान जयंती 2026 की पूरी जानकारी
Image Credit : Getty

जानें हनुमान जयंती 2026 की पूरी जानकारी

Hanuman Jayanti 2026: धर्म ग्रंथों के अनुसार त्रेतायुग में चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव ने हनुमान के रूप में जन्म लिया था। इसलिए हर साल इसी तिथि पर हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसे हनुमान जयंती भी कहते हैं। इस बार हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन हनुमानजी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। जानें हनुमान जयंती पर कैसे करें पूजन, कौन-सा मंत्र बोलें और शुभ मुहूर्त सहित पूरी डिटेल…



ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: हनुमान जयंती पर मंगल बदलेगा रााशि, 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

24
हनुमान जयंती 2026 शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

हनुमान जयंती 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 10:58 से दोपहर 12:30 तक
दोपहर 12:30 से 02:02 तक
दोपहर 02:02 से 03:34 तक
शाम 06:38 से रात 08:06 तक
रात 08:06 से 09:34 तक


ये भी पढ़ें-
Hanuman Mantra: बजरंगबली के 10 असरदार मंत्र, करेंगे हर परेशानी का समाधान

34
कैसे करें हनुमानजी की पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें?
Image Credit : Getty

कैसे करें हनुमानजी की पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें?

- 2 अप्रैल, गुरुवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद हनुमानजी की पूजा का संकल्प लें। अगर आप व्रत करना चाहते हैं तो उसका भी संकल्प लें।
- शुभ मुहूर्त से पहले पूजा का पूरा सामान एक स्थान पर एकत्रित कर लें। मुहूर्त शुरू होने पर घर में किसी साफ स्थान पर लकड़ी का एक बाजोट यानी पटिए रखें।
- इस पटिए पर सफेद कपड़ा बिछाएं और हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। चित्र पर तिलक लगाएं फिर फूलों की माला पहनाएं। शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
- इसके बाद अबीर, गुलाल, रोली, सिंदूर, जनेऊ, कलावा, पान, लाल वस्त्र आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाएं। अपनी इच्छा अनुसार हनुमानजी को भोग भी लगाएं।
- पूजा के दौरान मन ही मन में ऊं हं हनुमते नम: मंत्र का जाप करते रहें। इस तरह पूजा करने के बाद अंत में परिवार के सभी लोग मिलकर आरती करें।
- आरती के बाद संभव हो तो रुद्राक्ष की माला से ऊं हं हनुमते मंत्र का जाप कम से कम 108 बरा भी करें। हनुमानजी की कृपा से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

44
ये है हनुमानजी की आरती (Hanuman Aarti Lyrics in Hindi)
Image Credit : Getty

ये है हनुमानजी की आरती (Hanuman Aarti Lyrics in Hindi)

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जाके बल से गिरवर काँपे। रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई। संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
दे वीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की॥
लंका जारि असुर संहारे। सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे। लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
पैठि पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें। जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
जो हनुमानजी की आरती गावे। बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई। तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
हनुमान जयंती

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती 2 अप्रैल को, बजरंगबली को चोला कैसे चढ़ाएं, जानिए आसान विधि
Recommended image2
Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया कब है 19 या 20 अप्रैल? जानिए सही डेट, सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
Recommended image3
Happy Hanuman Jayanti 2026: संकट कटे मिटे सब पीरा... 75+ शानदार विशेज और शायरी, अपनों को शेयर करें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं
Recommended image4
मंगल दोष से हैं परेशान? तुरंत राहत के लिए हनुमान जयंती पर करें 5 उपाय
Recommended image5
Hanuman Jayanti 2026 Date: 2 अप्रैल को बरसेगी हनुमान जी की कृपा, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved