Janmashtami 2026 Parna Time: जन्माष्टमी व्रत पूर्ण होने के बाद इसका पारण करना भी जरूरी है। बिना पारण के व्रत-पूजा का पूरा फल नहीं मिलता। जानें कब करें जन्माष्टमी व्रत 2026 का पारण?
Janmashtami 2026 Parna Date And Shubh Muhurat: इस साल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। इस दिन बड़ी संख्या में भक्त भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं और उनके जन्म के समय तक व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जन्माष्टमी का व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। व्रत पूरा होने के बाद नियम के अनुसार पारण करना भी जरूरी होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जन्माष्टमी व्रत का पारण कब और किस तरह करना चाहिए, आइए जानते हैं।
कब करें जन्माष्टमी 2026 व्रत का पारण?
विद्वानों के अनुसार जन्माष्टमी व्रत का पारण अष्टमी तिथि या रोहिणी नक्षत्र के समाप्त होने के बाद करना उचित माना जाता है। इस बार अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र दोनों ही 4 सितंबर की रात में समाप्त हो जाएंगे। ऐसे में जन्माष्टमी व्रत का पारण अगले दिन यानी 5 सितंबर, शनिवार को किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी की रात करें राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र का जाप, जीवन भर नहीं होगी पैसों की तंगी!
जन्माष्टमी 2026 व्रत पारण का शुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी व्रत का पारण 5 सितंबर की सुबह 6 बजकर 01 मिनट के बाद किया जा सकता है। अगर किसी कारण से सुबह पारण करना संभव न हो तो दोपहर 12 बजे के आसपास भी व्रत खोला जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
Janmashtami 2026: कौन थीं श्रीकृष्ण की बेटी, किससे हुआ था विवाह? जानें 5 अनसुने फैक्ट्स
कैसे करें जन्माष्टमी व्रत का पारण?
- व्रत खोलने से पहले किसी ब्राह्मण को भोजन करवाना शुभ माना जाता है। अगर ऐसा संभव न हो तो भोजन सामग्री का दान भी कर सकते हैं।
- ब्राह्मण उपलब्ध न होने पर किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करवाया जा सकता है। इसके अलावा गाय को हरा चारा खिलाकर भी व्रत का पारण करने की परंपरा है।
- कुछ खाने से पहले भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करें और व्रत का संकल्प पूरा होने के लिए उनका आभार व्यक्त करें। इसके बाद सबसे पहले भगवान को चढ़ाया हुआ प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलें।
- व्रत के पारण के समय सात्विक भोजन करना चाहिए। भोजन में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल न करें। हल्का और सात्विक भोजन करना बेहतर माना जाता है।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धा और नियम के साथ व्रत का पारण करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
