Hindu Beliefs: टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब पूजा-पाठ का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। पहले जहां लोग मंदिर जाकर पूजा, आरती में शामिल होते थे, वहीं अब वे मोबाइल और इंटरनेट के जरिए घर बैठे ही लाइव दर्शन और ऑनलाइन पूजा करने लगे हैं।
Hindu Tradition: जैसे-जैसे नई टेक्नोलॉजी आ रही है, वैसे-वैसे लोगों का जीवन आसान होता जा रहा है। इसका असर अब धर्म पर भी दिखाई देने लगा है। यही वजह से है कि युवा पीढ़ी और नौकरीपेशा लोग ऑनलाइन आरती, कथा और ई-पूजा की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इसमें समय भी कम लगता है और हम अपने कर्तव्य भी पूरा कर लेते हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या ऑनलाइन पूजा-पाठ का भी उतना ही फल मिलता है, जितना मंदिर जाकर पूजा करने से मिलता है? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें इस सवाल का जवाब…
ये भी पढ़ें-
Gen Z में क्यों बढ़ रहा 11:11 का क्रेज, ये कोई शुभ संकेत है या सिर्फ संयोग?

ग्रंथों में नहीं इसे लेकर कोई नियम
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, पहले के समय में इंटरनेट जैसे कोई चीज नहीं होती थी। व्यक्ति को स्वयं जाकर ही भगवान के दर्शन और पूजन करना होता था। तभी उसे पूजा का पूरा फल प्राप्त होता था, ऐसी मान्यता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को सभी कर्म-कांड स्वयं ही करने पड़ते थे। इसलिए अगर आप सिर्फ आलस्य के कारण पूजा स्थान पर नहीं जा रहे हैं तो आपको पूजा, दर्शन का कोई फल नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Name Astrology: इन 4 अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर
मन में श्रद्धा होना जरूरी
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, किसी भी पूजा को करते समय सबसे ज्यादा जरूरी है मन में श्रद्धा का होना। यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश मंदिर में जाकर दर्शन-पूजा नहीं कर सकता तो वह ऑनलाइन पूजा भी कर सकता है। जो व्यक्ति सच्चे मन और पूर्ण विश्वास के साथ घर बैठे भी भगवान का स्मरण करता है, तो उसे पूजा का पुण्य फल मिल सकता है।
कोरोना काल से चला ऑनलाइन पूजा-पाठ का चलन
कोरोना काल के दौरान जब लोगों को एक से दूसरे स्थान पर जाने की मनाही थी। उस समय ऑनलाइन पूजा-पाठ का चलन काफी बढ़ा। उस समय मंदिर बंद होने के कारण लोगों ने मोबाइल और टीवी के जरिए आरती और दर्शन करना शुरू किया। पहले के समय में भी राजा, महाराजा स्वयं ना जा कर अपने पंडित या गुरु के माध्यम से पूजा पूर्ण करवाते थे और इसके अलावा जब कोई बीमारी या अन्य कोई समस्या होती थी तो भी वे स्वयं पूजा पाठ न करते हुए पंडित या आचार्य को संकल्प दिलाकर उनकी पूजा पूर्ण करवाते थे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
